Get App

Global market : एशिया में मिलाजुला कारोबार, गिफ्ट निफ्टी में हल्का दबाव, कल मिलेजुले बंद हुए थे अमेरिकी बाजार

Global market: कल डाओ जोन्स करीब 300 अंकों की कमजोरी के साथ बंद हुआ था। अमेरिकी बाजार मिले-जुले बंद हुए थे। S&P 500 इंडेक्स और नैस्डैक 3 दिन की गिरावट से उबरते दिखे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 26, 2024 पर 9:41 AM
Global market : एशिया में मिलाजुला कारोबार, गिफ्ट निफ्टी में हल्का दबाव, कल मिलेजुले बंद हुए थे अमेरिकी बाजार
Global market : गिफ्ट निफ्टी 23.50 अंकों की कमजोरी दिखा रहा है। यह इंडेक्स 0.10 फीसदी की कमजोरी के साथ 23,697 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निक्केई 536.94 अंक यानी करीब 1.37 फीसदी बढ़त के साथ 39,716.48 के आसपास दिख रहा है

Global market : भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल संकेत आज ठीक-ठाक नजर आ रहे हैं। एशिया में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी में हल्का दबाव है। इधर अमेरिका में S&P500 इंडेक्स और नैस्डैक की तीन दिनों की गिरावट पर ब्रेक लग गया है। Nvidia में कल कई दिनों की कमजोरी के बाद 7 फीसदी का उछाल देखने को मिला। लेकिन डाओ जोन्स करीब 300 अंकों की कमजोरी के साथ बंद हुआ था। अमेरिकी बाजार मिले-जुले बंद हुए थे। S&P 500 इंडेक्स और नैस्डैक 3 दिन की गिरावट से उबरते दिखे। Nvidia में 6.7 फीसदी का उछाल रहा। नैस्डैक में 1.3 फीसदी की तेजी रही। वहीं, रिटेलर्स के कमजोर आउटलुक से डाओ 299 प्वाइंट फिसला था। वॉलमार्ट में 2.2 फीसदी की गिरावट नजर आई। Home Depot के शेयर भी 3.6 फीसदी फिसले हैं। वहीं, बॉन्ड यील्ड और ब्रेंट क्रूड स्थिर रहे।

एशियाई बाजार मिलेजुले

आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 23.50 अंकों की कमजोरी दिखा रहा है। यह इंडेक्स 0.10 फीसदी की कमजोरी के साथ 23,697 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निक्केई 536.94 अंक यानी करीब 1.37 फीसदी बढ़त के साथ 39,716.48 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स की चाल पूरी तरह से सपाट दिख रही है। यह 0.05 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 3,324.13 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, हैंगसेंग 8 अंक यानी 0.05 फीसदी की कमजोरी के साथ 18,064.93 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि ताइवान का बाजार 34.34 अंक यानी 0.11 फीसदी की तेजी के साथ 22,901.35 पर नजर आ रहा है। कोस्पी में 0.35 फीसदी की तेजी है और ये 9.70 अंकों की बढ़त के साथ 2,783.66 के स्तर पर दिख रहा है। आज 26 जून को चीन के शांघाई कम्पोजिट में 9.41 अंक यानी 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। यह इंडेक्स 2,940.59 पर नजर आ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें