Get App

Global market: ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत, एशिया में दबाव, गिफ्ट निफ्टी 45 अंक नीचे

Global market : सोमवार को अमेरिकी बाजार मिलेजुले बंद हुए थे। डाओ 65 प्वाइंट चढ़कर 41240 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था। S&P 500 इंडेक्स में 17 प्वाइंट और नेस्डैक में 152 प्वाइंट की गिरावट देखने को मिली थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 27, 2024 पर 8:36 AM
Global market: ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत, एशिया में दबाव, गिफ्ट निफ्टी 45 अंक नीचे
Global market:आज एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY 48 अंक नीचे दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 38,055.62 के आसपास दिख रहा है

Global market: भारतीय बाजारों के लिए आज ग्लोबल संकेत मिलेजुले नजर आ रहे हैं। एशिया में शुरुआती कारोबारी सत्र में दबाव देखने को मिला है। गिफ्ट निफ्टी 45 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। उधर कल अमेरिका में डाओ इंडस्ट्रियल एवरेज रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ था। हालांकि टेक शेयरों के चलते नैस्डैक और S&P 500 में 0.24 फीसदी की गिरावट रही थी। उधर लीबिया में उत्पादन रुकने और इजरायल-हिजबुल्लाह संघर्ष के चलते क्रूड की कीमतों में 3 फीसदी का उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड 81 डॉलर के पार निकल गया है। उधर, सोना भी रिकॉर्ड हाई के पास कायम है।

अमेरिकी बाजार

सोमवार को अमेरिकी बाजार मिलेजुले बंद हुए थे। डाओ 65 प्वाइंट चढ़कर 41240 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था। S&P 500 इंडेक्स में 17 प्वाइंट और नेस्डैक में 152 प्वाइंट की गिरावट देखने को मिली थी। अब US मार्केट को Nvidia के नतीजे और PCE महंगाई के आंकड़ों का इंतजार है। Nvidia में इस साल अब तक 160 फीसदी की तेजी आई है। शुक्रवार को US PCE और कोर PCE के आंकड़े आएंगे।

US के जुलाई ड्यूरेबल गुड्स ऑर्डर्स उम्मीद से बेहतर रहे हैं। US के जुलाई ड्यूरेबल गुड्स ऑर्डर्स में 9.9 फीसदी का उछाल आया है। इजरायल-हिजबुल्लाह संकट से क्रूड की कीमतों में तेजी आई है। COMEX पर सोना अपने रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब है।10 साल की US बॉन्ड यील्ड 1.3 बेसिस प्वाइंट की बढ़त के साथ 3.8 फीसदी के पार चली गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें