Get App

Global Market: एशिया में मिलाजुला कारोबार, गिफ्ट निफ्टी पर हल्का दबाव, कच्चे तेल में गिरावट

गिफ्ट NIFTY 12.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.24 फीसदी की बढ़त के साथ 39,390.49 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.39 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.52 फीसदी चढ़कर 23,044.92 के स्तर पर कारोबार कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 30, 2024 पर 8:33 AM
Global Market: एशिया में मिलाजुला कारोबार, गिफ्ट निफ्टी पर हल्का दबाव, कच्चे तेल में गिरावट
लगातार तीसरे दिन कच्चे तेल में गिरावट जारी है। कच्चे तेल का भाव 3 दिनों में करीब 7% गिरा है।

Global Market:  एशिया में मिलाजुला कारोबार हो रहा है जबकि गिफ्ट निफ्टी फ्लैट नजर आ रहा है। इधर अमेरिका में Alphabet के नतीजों के दम पर Nasdaq रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। नैस्डेक कल रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। डाओ जोन्स ने अंडरपरफॉर्म किया। अच्छे नतीजों से अल्फाबेट का शेयर 6% चढ़ा है। शुक्रवार को US के नॉन-फार्म पेरोल के आंकड़े आएंगे ।

अल्फाबेट के Q3 नतीजे

कंपनी ने अनुमान से अच्छे नतीजे पेश किए है। Q3 में कंपनी की आय $88.27 बिलियन रही है जबकि बाजार को $86.30 बिलियन आय रहने का अनुमान था । तीसरी तिमाही में कंपनी की EPS $2.12 पर रहा है जबकि इसके $1.85 पर रहने का अनुमान था। क्लाउड कारोबार से आय 35% बढ़कर $11.35 बिलियन हुआ।

एशिया के बाजारों पर नजर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें