गिफ्ट निफ्टी करीब 70 प्वाइंट नीचे कामकाज करता नजर आया। एशिया और US फ्यूचर्स में भी गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि कल लगातार दूसरे दिन अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। S&P 500 इंडेक्स कल रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुआ। न्यूजीलैंड के सेंट्रल बैंक ने ब्याज दर 0.50% घटाया।
बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मामूली बढ़त देखने को मिली। एसएंडपी 500 ने लगातार दूसरी बार ऑलटाइम हाई पर क्लोजिंग की। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 71.25 अंक या 0.16 फीसदी बढ़कर 44,627.59 पर पहुंच गया। एसएंडपी 500 इंडेक्स 14.57 अंक या 0.24 फीसदी बढ़कर 6,144.15 पर पहुंच गया और नैस्डैक कंपोजिट 14.99 अंक या 0.07 फीसदी बढ़कर 20,056.25 पर पहुंच गया।
10-ईयर ट्रेजरी और 2-ईयर ट्रेजरी यील्ड में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में मामूली गिरावट दिख रही थी। फिलहाल 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड 4.52 के स्तर पर और 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड 4.26 के स्तर पर दिख रही है।
अमेरिकी डॉलर गुरुवार को स्थिर नजर आ रहा है। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 1.07.08 के स्तर पर दिख रहा है।
फेड मिनट्स में क्या निकला?
फेड को महंगाई दर बढ़ने की आशंका है। ट्रंप टैरिफ से महंगाई में बढ़ोतरी की आशंका है। दरों में कटौती से पहले महंगाई का घटना जरूरी है। अर्थव्यवस्था, लेबर मार्केट का आंकलन भी जरूरी है। टैरिफ का असर कारोबार, मांग दोनों पर पड़ेगा। हालात को देखते हुए दरों में कटौती का फैसला होगा।
एनालॉग डिवाइसेज अच्छे नतीजों से 10% से ज्यादा चढ़ा । पलान्टिर टेक्नोलॉजीज कल 13% गिरकर बंद हुआ। 9 महीनों में एक दिन में पलान्टिर का शेयर सबसे ज्यादा गिरा। दरअसल, वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के बाद पलान्टिर टेक्नोलॉजीज के शेयर में गिरावट आई। डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ की सैन्य खर्च कम करने की योजना है। पीट हेगसेथ की अगले 5 सालों में खर्च 8% कम करने की योजना है। अमेरिकी डिफेंस की कंपनी बड़ी कॉन्ट्रैक्टरों में से एक है। अमेरिकी डिफेंस को तकनीक और AI प्रोडक्ट कंपनी बेचती है।
यूरोजोन कंज्यूमर कॉन्फिडेंस के आंकड़े आएंगे। US का इनिशियल जॉबलेस क्लेम के आंकड़े आएंगे। फेड अधिकारी गूल्स्बी, मुसलेम का भाषण आज है ।
PBoC ने 1, 5 साल की ब्याज दर नहीं घटाईं। 1 साल का लोन प्राइम रेट 3.1% पर कायम है जबकि 5 साल का लोन प्राइम रेट 3.6% पर कायम है। डीपसीक की तेजी के बाद अलीबाबा का शेयर चढ़ा। अलीबाबा का मार्केट कैप $110 बिलियन बढ़ा है।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 76.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.61 फीसदी की गिरावट के साथ 38,535.72 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.13 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.15 फीसदी गिरकर 23,568.42 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.51 फीसदी की गिरावट के साथ 22,598.15 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 3,346.09 के स्तर पर दिख रहा है।