Global Market: गिफ्ट निफ्टी में 150 प्वाइंट की गिरावट देखने को मिला। एशिया भी कमजोर है , कल US INDICES में भी दबाव दिखा। मेक्सिको को छोड़कर बाकी देशों के लिए आज से ट्रंप का टैरिफ लागू हुआ। साथ ही टैरिफ बचाने के लिए दूसरे तरीकों से इंपोर्ट करने वाले देशों पर 10 से 41% की अतिरिक्त ड्यूटी लगाने का एलान किया। भारत पर 25% टैरिफ भी लागू हुआ।
ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ रेट में बदलाव किया। ट्रंप ने टैरिफ रेट 10% से 41% की रेंज में रखा। व्हाइट हाउस ने टैरिफ पर Fact Sheet जारी किया। ट्रांसशिप गुड्स पर 40% का टैरिफ लगाया। भारत पर 25% टैरिफ, साउथ अफ्रीका पर 30% टैरिफ लगाया। ताइवान पर 25%, स्वीट्जरलैंड पर 39% टैरिफ लागू होगा। थाइलैंड और कंबोडिया पर 19% टैरिफ लगाया। कनाडा पर टैरिफ 25% से बढ़ाकर 35% किया। USMCA गुड्स (US-Mexico-Canada Agreement) को छोडकर कनाडा पर 35% टैरिफ लगाया। टैरिफ रेट्स में बदलाव आज से लागू होगा।
फार्मा कंपनियों को ट्रंप की चिट्ठी
दुनिया की 17 फार्मा कंपनियों को ट्रंप की चिट्ठी दिया। Eli Lilly, Novartis, Novo Nordisk, Pfizer को चिट्ठी दिया। 60 दिनों के भीतर दवा कीमतें घटाने का कहा। भविष्य में लॉन्च होने वाली दवाओं के दाम कम रहेंगे। दवाओं के दाम विदेशी कीमतों के बराबर होंगे। S&P फार्मा इंडेक्स कल 3% गिरा है।
कल गिरावट के साथ बाजार बंद हुए। 330 अंक गिरकर डाओ जोंस बंद हुआ। दिन के हाई से 500 अंक डाओ लुढ़का।
एप्पल ने Q2 के अच्छे नतीजे पेश किए। 2021 के बाद एप्पल की आय सबसे ज्यादा बढ़ी। अमेजन के Q2 नतीजे अनुमान से अच्छे रहे। अमेजन ने Q3 का गाइडेंस घटाया, शेयर 7% गिरा है। ऑपरेटिंग मुनाफा गाइडेंस घटाकर $15.5 बिलियन किया। $20.5बिलियन से घटाकर $15.5 बिलियन किया।
डॉलर इंडेक्स फिर 100 के पार निकला है। ट्रंप के दूसरे टर्म में पहली बार 2.7% बढ़ा। ट्रेड डील, ऊंची ब्याज दरों के डर से डॉलर चढ़ा।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 150 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 40,976.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.14 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.46 फीसदी गिरकर 23,429.86 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.40 फीसदी की बढ़त के गिरावट 24,673.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 3.10 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.19 फीसदी की कमजोरी के साथ 3,567.20 के स्तर पर दिख रहा है।