Global Market:शुक्रवार 6 मार्च को वॉल स्ट्रीट में हुए नुकसान के साथ ही एशियाई बाज़ारों में भी गिरावट आई। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान के नए हमलों की वजह से रिस्क लेने की क्षमता में बड़ी गिरावट आई, जिससे इक्विटी 6 साल में अपने सबसे बड़े साप्ताहिक नुकसान की ओर बढ़ गए। पूरे एशिया में स्टॉक्स गिरे, जिसमें जापान और ऑस्ट्रेलिया सबसे ज़्यादा गिरावट वाले रहे। MSCI एशिया पैसिफिक इंडेक्स लगभग 0.5% गिरा, जिससे लड़ाई शुरू होने के बाद से इसकी गिरावट लगभग 7% हो गई।
इधर गिफ्ट निफ्टी में 200 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट दिखा रहा है । उधर पश्चिम एशिया युद्ध से इकोनॉमी पर असर पड़ने की आशंका से US INDICES में बड़ी गिरावट आई। डाओ जोंस, नैस्डैक और S&P में भी हल्की नरमी देखने को मिल रही है।
पिछले सेशन में ट्रेजरी की कीमतें गिरीं, जबकि US डॉलर मज़बूत हुआ, और करेंसी 2024 के बाद से अपने सबसे मज़बूत वीकली परफॉर्मेंस के लिए तैयार है। गुरुवार को US इक्विटी में भी गिरावट आई, हालांकि बड़े इंडेक्स अपने इंट्राडे लो से कुछ हद तक रिकवर हुए।
रूस से तेल खरीदने पर राहत
रूस से तेल खरीद पर भारतीय कंपनियों को बड़ी राहत मिली। US ने तेल खरीद की तात्कालिक छूट दीय़। US ने 30 दिनों के लिए तात्कालिक छूट दी। US ट्रेजरी सेक्रेटरी SCOTT BESSENT का बयान आया। इस बीच अमेरिकी डॉलर इंडेक्स मजबूत होकर 99.44 तक पहुंच गया। ब्रेंट क्रूड उछलकर $86.28 प्रति बैरल पर पहुंचा जबकि क्रूड (WTI) $81 प्रति बैरल के पार पहुंचा।
ग्लोबल मार्केट और इकोनॉमी
बाजार में भारी बिकवाली लौटी है। युद्ध के इकोनॉमिक असर की चिंता से डाउ जोंस 800 अंक गिरा। S&P 500 0.6% गिरकर बंद, लेकिन निचले स्तर से 60 अंकों की रिकवरी आई। नैस्डैक 250 अंक की रिकवरी के साथ 0.3% नीचे बंद हुआ। डॉलर में मजबूती से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। इस बीच बिटकॉइन फिर $70,000 के करीब पहुंचा। आज US नॉन-फार्म पेरोल और बेरोजगारी के आंकड़े आएंगे।
US हाउस ने भी ट्रंप के खिलाफ वॉर पावर्स प्रस्ताव खारिज किया। हाउस में प्रस्ताव 219 में से 212 वोट से गिरा। ट्रंप ने कहा कि वह ईरान का अगला लीडर तय करने में शामिल होंगे। अमेरिका ने IRGC को सरेंडर करने की चेतावनी दी । US सेंट्रल कमांड ने कहा कि पिछले 72 घंटों में ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों पर हमले हुए। जबकि स्टेट मीडिया के हवाले से खबर आई है कि ईरान में मरने वालों का आंकड़ा 1,200 के पार हुआ। ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने कहा है कि वे सीजफायर नहीं चाहते । ट्रंप - ईरान ऑपरेशन के बाद क्यूबा पर निशाना बनाया है।
US दुनिया भर में AI चिप्स के एक्सपोर्ट पर सख्त नियम लाने की तैयारी में है। AI एक्सेलेरेटर के लगभग सभी एक्सपोर्ट के लिए अनुमति जरूरी है। खबर के बाद Nvidia और AMD के शेयरों में 2.5% तक की गिरावट दिखी।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 124.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 55,385.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.12 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 33,622.06 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.60 फीसदी की बढ़त के साथ 25,726.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.51 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 4,118.55 के स्तर पर दिख रहा है।