Global Market: एशिया बाजारों में दबाव, गिफ्ट निफ्टी 60 अंक नीचे, क्रूड में उछाल

गिफ्ट NIFTY 52.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.92 फीसदी की गिरावट के साथ 39,242.32 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 1.70 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.24 फीसदी गिरकर 23,026.13 के स्तर पर कारोबार कर रहा

अपडेटेड Jan 10, 2025 पर 9:25 AM
Story continues below Advertisement
कैनसस फेड के प्रेसिडेंट जेफ श्मिड ने कहा कि दरों में कटौती जितनी कटौती होनी थी हो चुकी। आगे दरों में थोड़ी कटौती की ही गुंजाइश बची।

Global Market:  गिफ्ट निफ्टी करीब 60 प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा है। कल FIIs की कैश में 7 हजार करोड़ से ज्यादा की बिकवाली की। क्रूड ने भी टेंशन बढ़ाई है। 77 डॉलर के पार निकला है। एशिया भी कमजोर नजर आ रहाहै। कल जिमी कार्टर की याद में अमेरिकी बाजार बंद थे। बाजार को US में दरों में कटौती की उम्मीद घटी ।

दरों में कटौती पर क्या है दिग्गजों की राय

बोस्टन फेड की प्रेसिडेंट सुसान कॉलिन्स ने कहा कि दरों में कटौती की रफ्तार कम हो सकती है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर नजरिया साफ नहीं है। महंगाई घटने की रफ्तार उम्मीद से कम है। वहीं अमेरिकी फेड की गवर्नर मिशेल बोमन ने कहा कि ब्याज दरों में कटौती की रफ्तार घटेगी। फेड सोच समझकर ही फैसला लेगा।


कैनसस फेड के प्रेसिडेंट जेफ श्मिड ने कहा कि दरों में कटौती जितनी कटौती होनी थी हो चुकी। आगे दरों में थोड़ी कटौती की ही गुंजाइश बची। 2025 में अतिरिक्त कटौती की संभावना है। अर्थव्यवस्था के हालात के मुताबिक फैसला है। पैट्रिक हार्कर फिलाडेल्फिया फेड के प्रेसिडेंट हैं।

कैसे रहेंगे जॉब के आंकड़े?

आज नॉन-फार्म पेरोल, बेरोजगारी के आंकड़े आएंगे। बेरोजगारी दर 4.2% पर कायम रहने की उम्मीद है। जॉब के आंकड़ों पर अमेरिकी फेड की नजर रहेगी।

यूएस बॉन्ड यील्ड

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिका का 10-ईयर ट्रेजरी 30 बेसिस प्वाइंट गिरकर 4.67 फीसदी पर आ गया तथा 2-ईयर ट्रेजरी 20 बेसिस प्वाइंट गिरकर 4.25 फीसदी पर आ गया।

डॉलर इंडेक्स

शुक्रवार को डॉलर में एक वर्ष से अधिक समय में सबसे लंबी साप्ताहिक बढ़त का सिलसिला जारी रहने की संभावना दिख रही थी। इसका कारण बांड पर बढ़ती आय और अमेरिकी नौकरियों के आंकड़ों में एक और मजबूत बढ़त की उम्मीद है। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 109.20 के स्तर पर दिख रहा है।

बढ़ी येन की कमजोरी

डॉलर के मुकाबले येन 158 के स्तर पर पहुंचा है। बाजार को 160 तक गिरावट की आशंका है। कुछ दिनों पहले 161.95 तक की गिरावट आई थी।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में दबाव के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 52.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.92 फीसदी की गिरावट के साथ 39,242.32 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 1.70 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.24 फीसदी गिरकर 23,026.13 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ 19,133.70 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में फ्लैट कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 3,199.59 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।