Get App

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में दबाव, एशियाई बाजार में मिला-जुला कारोबार, ट्रंप-पुतिन मीटिंग की अटकलें हुई तेज

Global Market: गिफ्ट NIFTY 54.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 2.10 फीसदी की बढ़त के साथ 41,934.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.36 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार0.03 फीसदी चढ़कर 24,010.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Aug 08, 2025 पर 8:28 AM
Global Market:  गिफ्ट निफ्टी में दबाव, एशियाई बाजार में मिला-जुला कारोबार, ट्रंप-पुतिन मीटिंग की अटकलें हुई तेज
कल अमेरिकी बाजार मिले जुले बंद हुए। डाओ दिन के हाई से 530 अंक गिरा। नैस्डेक 73 अंक चढ़कर बंद हुआ।

Global Market: एशिया में MIXED कारोबार हो रहा है। अमेरिका में कल ऊपरी स्तरों से तेज बिकवाली दिखी। डाओ जोंस दिन की ऊंचाई से 500 प्वाइंट से ज्यादा फिसला है। हालांकि नैस्डैक बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहा।

अमेरिकी बाजारों का हाल

कल अमेरिकी बाजार मिले जुले बंद हुए। डाओ दिन के हाई से 530 अंक गिरा। नैस्डेक 73 अंक चढ़कर बंद हुआ। टेक शेयरों की तेजी से नैस्डेक चढ़ा। 2 सत्रों में एप्पल का शेयर 8.5% चढ़ा। कैटरपिलर के शेयर में दबाव से डाओ गिरा। डाओ जोंस में कैटरपिलर का 6.5% वेटेज रहा। कमजोर नतीजों से कैटरपिलर का शेयर गिरा है। Q2 में कैटरपिलर का EBITDA 18% गिरा। टैरिफ के कारण कैटरपिलर का EBITDA घटा। कैटरपिलर, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी है । S&P500 अप्रैल के निचले स्तरों से 30% ऊपर है। 93% लोगों को सितंबर में दरें घटने की उम्मीद है।

कौन बनेगा फेड चीफ?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें