Get App

Shefali Shah: कुत्ता पाल लो पर बच्चा पैदा न करो..., यंग लेडीज से शादी को लेकर शेफाली शाह ने कही ये बड़ी बात

Shefali Shah: शेफाली शाह ने शादी और रिश्तों से पहले इमोशनल मैच्योरटी की बात रही हैं। एक्ट्रेस ने अनमैरिड गर्ल्स को सलाह दी कि वे जल्दबाजी में गलत कदम न उठाएं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 16, 2026 पर 12:50 PM
Shefali Shah: कुत्ता पाल लो पर बच्चा पैदा न करो..., यंग लेडीज से शादी को लेकर शेफाली शाह ने कही ये बड़ी बात
शेफाली ने रिश्तों के बारे में खुलकर बात की और युवा लड़कियों को सलाह दी कि वे कम उम्र में शादी न करें।

Shefali Shah: अभिनेत्री शेफाली शाह ने हाल ही में एक बोल्ड बातचीत के दौरान शादी, रिश्तों और बच्चों के बारे में अपने विचार खुलकर शेयर किए। शादी और माता-पिता बनने से जुड़े दबावों के बारे में बात करते हुए, अभिनेत्री ने युवाओं को सलाह दी कि वे खुद को अच्छी तरह से समझे बिना जीवन के बड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। उन्होंने मज़ाक में यह भी कहा कि बच्चों के बजाय लोगों को "कुत्ते पालने चाहिए", क्योंकि कुत्ते बिना शर्त प्यार करता है।

लिली सिंह के साथ बातचीत में शेफाली ने रिश्तों के बारे में खुलकर बात की और युवा लड़कियों को सलाह दी कि वे कम उम्र में शादी न करें। उन्होंने कहा, “बचपन में शादी मत करो, भगवान के लिए। तुम्हें तो यह भी नहीं पता होता कि तुम्हें अपनी कोहनी पसंद है या तुम्हारा बैक। इसलिए शांत रहो। शादी का फैसला लेने से पहले लोगों से मिलो और उन्हें जानो। मैं हमेशा यही कहती हूं, अगर तुम शादी में विश्वास नहीं करती हो, तो यकीन मानो, इसमें बहुत मेहनत लगती है, कृपया शादी मत करो। इतनी समझदार बनो कि तुम यह सब समझ सको।”

अभिनेत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि शादी को हल्के में नहीं लेना चाहिए और लोगों को तभी शादी करनी चाहिए जब वे इमोशनली मजबूत हों और जीवन और रिश्तों से अपनी अपेक्षाओं के बारे में पूरी तरह से आश्वस्त हों। बातचीत के दौरान, लिली ने बताया कि वह 37 साल की हैं और अभी तक अनमैरिड हैं।

इस पर शेफाली ने कहा, “क्या मैं कुछ कह सकती हूं? मुझे बहुत ट्रोल किया जाएगा। बच्चे मत पैदा करो, कुत्ते पाल लो। बस कुत्ते पाल लो।” उन्होंने आगे कहा कि कुत्ते ही हमसे “बिना शर्त प्यार” करते हैं। शेफाली की पहले टेलीविजन अभिनेता हर्ष छाया से शादी हुई थी। हालांकि, चार साल बाद दोनों अलग हो गए। बाद में, 2000 में, शेफाली ने फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल शाह से शादी की। इस कपल के दो बेटे हैं, आर्यमन और मौर्य।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें