Global Market: गिफ्ट निफ्टी में फ्लैट कामकाज कर रहा । हालांकि एशियाई और अमेरिकी मार्केट से अच्छे संकेत हैं। डाओ, S&P और नैस्डैक कल ढ़ाई परसेंट तक चढ़कर हुए थे । लगातार 4 दिनों की गिरावट के बाद US मार्केट में तेजी रही डाओ जोंस 700 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल आया। S&P 500 और नेस्डैक में 2% से ज्यादा की तेजी आई। दरअसल, यूरोपीयन यूनियन के साथ तनाव कम हुए। कंज्यूमर कॉन्फिडेंस में सुधार आया और बॉन्ड यील्ड्स में गिरावट देखी गई। जिसके कारण यूएस बाजार में तेजी रही।
US का कंज्यूमर कॉन्फिडेंस में उछाल
मई में पांच साल के निचले स्तर से अमेरिकी कंज्यूमर कॉन्फिडेंस में जोरदार उछाल दिखा है। यह इंडेक्स 12.3 अंकों की उछाल के साथ 98 पर पहुंच चुका है। मासिक आधार पर यह 4 साल में सबसे तेज बढ़ोतरी है। इस आंकड़े से पता चलता है कि अगले 6 महीनों में बड़ी संख्या में लोगों की खर्च की योजना है। लोग कार, घर खरीदने और छुट्टी पर जाने की योजना बना रहे है। इसके अलावा लोगों को महंगाई बढ़ने की आशंका 2022 के बाद सबसे कम है।
बाजार के लिए कुछ अहम आंकड़े
डॉलर इंडेक्स में रिकवरी दिखी और यह 100 के पास पहुंच चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल 65 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बरकरार है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन आग से खेल रहे हैं। अब सबकी नजर 31 मी को होने वाली OPEC+ बैठक पर टिकी है। आज NVIDIA के तिमाही नतीजे जारी होंगे और फेड बैठक के मिनट्स जारी होगा।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 38.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 37,854.41 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.47 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार0.35 फीसदी चढ़कर 21,411.66 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 23,241.95 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.69 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.07 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है।