Get App

ग्लोबल मार्केट से संकेत पॉजिटिव, SGX NIFTY 100 अंक से ज्यादा चढ़ा

ग्लोबल मार्केट से संकेत पॉजिटिव नजर आ रहे है। एशिया में निक्केई और SGX NIFTY की बढ़त पर शुरुआत हुई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 27, 2021 पर 12:28 PM
ग्लोबल मार्केट से संकेत पॉजिटिव, SGX NIFTY 100 अंक से ज्यादा चढ़ा

ग्लोबल मार्केट से संकेत पॉजिटिव नजर आ रहे है।  एशिया में निक्केई और SGX NIFTY की बढ़त पर शुरुआत हुई है।  DOW FUTURES भी 140 अंक चढ़ा है।  शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिलेजुले बंद हुए थे।

विदेशी बाजार से संकेत

एशियाई बाजारों से पॉजिटिव शुरुआत के संकेत मिले है। शुक्रवार को US बाजारों में दायरे में कारोबार कर रहा है। Dow और S&P 500 हल्की बढ़त के साथ बंद हुए है। चीन के सभी क्रिप्टोकरेंसी पर बैन लगाया है। Evergrande ने डॉलर बॉन्ड पर पेमेंट का डिफॉल्ट किया है। वहीं 10 साल की US बॉन्ड यील्ड 1.45% पर है । 3 साल की ऊंचाई पर कच्चा तेल पहुंचा है और ब्रेंट 80 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है। सप्लाई घटने की आशंका से कच्चे तेल में उछाल देखने को मिल रहा है ।

इन सबके बीच आज ज्यादातर एशियाई बाजारों  मजबूती के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है।  SGX NIFTY 103.00 अंक की  बढ़त के साथ कारोबार रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 1.25 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है।   Taiwan में 0.18 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है और यह 17,291.02 के स्तर पर नजर आ रहा है। वही SHANGHAI COMPOSITE  में 0.33 फीसदी की  कमजोरी नजर आ रही है।  कोस्पी में 0.58 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। HANG SENG में 0.70 फीसदी की मजबूती के साथ 24,530.80 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं NIKKEI में 0.36 फीसदी की  मजबूती के साथ 30,358.62 के स्तर पर नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें