Global market : गिफ्ट निफ्टी में सुस्ती, एशियाई बाजार मिलेजुले, अमेरिकी बाजारों में भारी उठापटक

Global market : कल NASDAQ और S&P 500 इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसल गए लेकिन डाओ जोन्स 300 अंक ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। बैंक ऑफ इंग्लैंड ने दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। UK में ब्याज दर 5.25 फीसदी पर कायम है

अपडेटेड Jun 21, 2024 पर 9:01 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Global market : एक्सेंचर के तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद IT शेयरों पर आज खास नजर रहेगी। एक्सेंचर ने रेवेन्यू ग्रोथ गााइडेंस 1 फीसदी से 3 फीसदी की रेंज से बदलकर 1.5 फीसदी से 2.5 फीसदी कर दिया है

Global market : ग्लोबल मार्केट से आज सुस्त संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। एशिया भी मिला-जुला नजर आ रहा है। इधर अमेरिका में कल NASDAQ और S&P 500 इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसल गए लेकिन डाओ जोन्स 300 अंक ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है। कल अमेरिकी बाजारों में उतार चढ़ाव दिखा था। नैस्डेक और S&P500 लाल निशान में बंद हुए थे। टेक शेयरों में मुनाफावसूली ने नैस्डेक पर दबाव बनाया था। गिरने वाले टेक शेयरों पर नजर डालें तो क्वालकॉम में 5.12 फीसदी, ब्रॉडकॉम में 3.77 फीसदी, NVIDIA में 3.54 फीसदी, एप्पल में 2.15 फीसदी और टेस्ला में 1.78 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी।

अमेरिका की बॉन्ड यील्ड

अमेरिका की बॉन्ड यील्ड पर नजर डालें तो 30 साल की बॉन्ड यील्ड 4.40 फीसदी, 10 साल की बॉन्ड यील्ड 4.26 फीसदी, 5 साल की बॉन्ड यील्ड 4.28 फीसदी और 2 साल की बॉन्ड यील्ड 4.74 फीसदी पर दिख रही है।


UK में नहीं बदली ब्याज दर

बैंक ऑफ इंग्लैंड ने दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। UK में ब्याज दर 5.25 फीसदी पर कायम है। ब्याज दर 16 सालों की ऊंचाई पर कायम है। बाजार में 50 फीसदी लोगों को अगस्त में दरों में कटौती की उम्मीद है। लेकिन स्विट्जरलैंड में दरों में गिरावट देखने को मिली है। स्विस नेशनल बैंक ने अपनी मुख्य दर 0.25 फीसदी घटाई है। स्विट्जरलैंड में दरें घटकर 1.25 फीसदी हो गई हैं।

बढ़ी सोने-चांदी की चमक

इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई है। सोना 2 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंच गया है। COMEX पर सोना 2360 डॉलर के पार चला गया है। COMEX पर चांदी 30 डॉलर के पार निकल गई है। US में जॉबलेस क्लेम के आंकड़े बढ़े हैं। बाजार को इस साल US में दरें घटने की उम्मीद है।

उधर एक्सेंचर के तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद IT शेयरों पर आज खास नजर रहेगी। एक्सेंचर ने रेवेन्यू ग्रोथ गााइडेंस 1 फीसदी से 3 फीसदी की रेंज से बदलकर 1.5 फीसदी से 2.5 फीसदी कर दिया है। वहीं, मार्जिन गाइडेंस में कोई बदलाव नहीं किया है। एक्सेंचर का शेयर 7 फीसदी से ज्यादा दौड़ा है।

Trade setup for today : आज भी बाजार के सीमित दायरे में रहने की उम्मीद, निफ्टी के लिए 23400 पर सपोर्ट

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में सुस्ती देखने को मिल रही है। गिफ्ट निफ्टी 15 अंकों की मामूली तेजी दिखा रहा है। वहीं, निक्केई 6.07 अंक यानी करीब 0.02 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ 38,626.95 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में तेजी दिख रही है। यह 10 अंक यानी 0.30 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, ताइवान का बाजार 105 अंक यानी 0.44 फीसदी की कमजोरी के साथ 23,306.44 के स्तर पर नजर आ रहा है। जबकि हांग कांग का हैंग सेंग 317.53 अंक यानी 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ 18,010.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कोस्पी में भी 0.88 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। हालांकि शंघाई कम्पोजिट 12.20 अंक यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 2,992.64 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।