ग्लोबल मार्केट में बिकवाली का तूफान थमा है। GIFT NIFTY में 350 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी आई। एशिया में जापान का बाजार 6 परसेंट ऊपर कामकाज कर रहा है। US फ्यूचर्स भी डेढ़ परसेंट तक चढ़े। कल अमेरिकी बाजारों में शानदार रिकवरी दिखी। इंट्राडे में करीब 2600 प्वाइंट के सबसे बड़े INTRADAY SWING के बीच डाओ जोंस में निचले स्तरों से करीब 1250 अंक सुधरकर बंद हुआ।
डाओ में इंट्रा डे में रिकॉर्ड उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इतिहास में पहली बार करीब 2600 अंकों का स्विंग आया। 2023 के बाद S&P500 इंडेक्स सबसे निचले स्तरों पर पहुंचा। टैरिफ पर 90-दिन की राहत की खबरों से रिकवरी आई। हालांकि व्हाइट हाउस ने राहत की खबरों को फर्जी बताया है। बाजार से $2.5 लाख करोड़ निकाले गए।
डोनॉल्ड ट्रंप ने चीन को धमकी भरे लहजे में कहा है कि उन्हें 34% का जवाबी टैरिफ वापस लेना होगा। ट्रंप ने इस टैरिफ को हटाने के लिए चीन को केवल आज यानी 8 अप्रैल का समय दिया है। ऐसा नहीं होने अमेरिका अब चीन पर 50% अतिरिक्त टैरिफ लगाएगा और यह 9 अप्रैल से लागू होगा। ट्रंप ने यह भी कहा है कि चीन के साथ कोई बैठक नहीं की जाएगी। लेकिन, दूसरे देशों के साथ तुरंत बातचीत शुरू हो सकती है।
जवाब देनी की तैयारी में EU
यूरोपीय यूनियन ने अमरिकी व्हिस्की पर 50% टैरिफ लगाने की योजना को रद्द कर दिया है। चुनिंदा अमेरिकी सामानों पर ही 25% टैरिफ लगाने की योजना है। ज्यादातर सामानों पर 25% लगाए जाने की योजना है। कुछ सामानों पर 10% का टैरिफ भी लग सकता है। EU इस हफ्ते टैरिफ लगाने की इस योजना को मंजूरी दे सकता है। ये टैरिफ 15 अप्रैल से लगाया जा सकता है। कहा जा रहा है कि EU अमेरिका में आयात हो रहे डायमंड, मोटरसाइकिल, नाव, ताश, घरेलू इक्विपमेंट्स, सेफ्टी ग्लास, तम्बाकू और पॉल्ट्री प्रोडक्ट्स पर टैरिफ लगा सकता है।
ट्रंप से अमेरिकी दिग्गज नाराज?
अमेरिका में फंड मैनेजर बिल एकमैन ने कहा कि ट्रंप का टैरिफ लगाना कहीं से भी सही नहीं। देश खुद ही अपनी तबाही की ओर बढ़ेगा। टैरिफ लगाना आर्थिक युद्ध छेड़ने जैसा है। वहीं जेपी मॉर्गन के CEO जेमी डिमन ने कहा कि ट्रंप टैरिफ से अमेरिका में महंगाई बढ़ेगी। अेमेरिकी अर्थव्यवस्था पहले से कमजोर है। टैरिफ से अर्थव्यवस्था और कमजोर होगी। ब्लैकरॉक के CEO लैरी फिंक के मुताबिक कई CEO कह रहे कि US पहले से मंदी में है।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 350 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 5.28 फीसदी की बढ़त के साथ 32,781.89 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 1.71 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 4.93 फीसदी गिरकर18,282.81के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.52 फीसदी की बढ़त के साथ 20,109.32 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट0.90 फीसदी की बढ़त के साथ 3,124.77 के स्तर पर दिख रहा है।