US Markets: वॉल स्ट्रीट शुक्रवार को क्रिसमस की छुट्टी के बाद हल्के वॉल्यूम वाले सेशन में लगभग बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। तीनों प्रमुख अमेरिकी स्टॉक इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुए, जिससे पांच सत्रों की तेज़ी थम गई। लेकिन इन्होंने वीकली बेसिस पर बढ़त दर्ज की। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 20.19 अंक यानी 0.04 फीसदी गिरकर 48,710.97 पर, S&P 500 इंडेक्स 2.11 अंक यानी 0.03 फीसदी गिरकर 6,929.94 पर और नैस्डैक कम्पोजिट 20.21 अंक यानी 0.09 फीसदी गिरकर 23,593.10 पर बंद हुआ।
