US Markets : शुक्रवार को S&P 500 और नैस्डैक 1 फीसदी से ज़्यादा गिरकर बंद हुए। ब्रॉडकॉम और ओरेकल ने AI बबल से जुड़ी चिंताएं बढ़ा दीं। इसके अलावा कुछ पॉलिसी मेकरों ने मॉनेटरी पॉलिसी में ढील देने के खिलाफ राय जाहिर की। इससे U.S. ट्रेजरी यील्ड ने बाजार पर और दबाव बनाया। ऐसे में निवेशकों ने टेक्नोलॉजी सेक्टर से निकल कर दूसरे सेक्टर में निवेश किया।
