ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर , एशिया में नरमी, गिफ्ट निफ्टी भी गिरावट

GIFT NIFTY 12.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.44 फीसदी की गिरावट के साथ 32,244.08 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में फ्लैट कारोबार कर रहा है। ताइवान का बाजार 1.89 फीसदी गिरकर 16,893.73 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.20 फीसदी की गिरकर के साथ 19,460.62 के स्तर पर नजर आ रहा है।

अपडेटेड Aug 03, 2023 पर 8:49 AM
Story continues below Advertisement
GIFT NIFTY 12.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.44 फीसदी की गिरावट के साथ 32,244.08 के आसपास दिख रहा है।

ग्लोबल संकेत आज भी कमजोर नजर आ रहे है। एशिया में नरमी देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी भी नीचे फिसला है। फिच के रेटिंग घटाने के बाद अमेरिकी बाजारों में कल भारी बिकवाली देखने को मिली है। नैस्डैक 2% से ज्यादा फिसला है जबकि डाओ भी 350 प्वाइंट गिरा है। कल अमेरिकी बाजारों में दबाव दिखा। डाओ जोंस करीब 350 अंक गिरकर बंद हुआ जबकिS&P 500 इंडेक्स करीब 1.50% गिरकर बंद हुआ। नैस्डेक 310 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 2 महीनें बाद 1% से ज्यादा गिरा है। इस बीच रसेल 2000 1.37% गिरकर बंद हुआ।

कल फिच ने अमेरिका की सॉवरेन डेट की रेटिंग घटाई है। सॉवरेन डेट रेटिंग AAA से घटाकर AA+ की थी। इससे पहले 2011 में S&P ने डेट रेटिंग घटाई थी। बॉन्ड यील्ड में तेजी में भी बाजार पर दबाव बनाया है। इस बीच 10 सालों की यील्ड 4% के ऊपर बनी हुई है। नवंबर 2022 के बाद ऊपरी स्तरों पर 10 सालों की यील्ड पहुंचा है।

US में सुधर रहे हालात


अनुमान से अच्छे नौकरियों के आंकड़े आए । जुलाई में 3.24 लाख लोगों को नौकरियां मिलीं। बाजार को 1.83 लाख नौकरियों का अनुमान था। जून में मुकाबले 1.31 लाख नौकरियां घटी है। जून में 4.55 लाख लोगों को नौकरियां मिली थीं।

Stock Market LIVE Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

बदली क्रूड की चाल

फिच की रेटिंग डाउनग्रेड और डॉलर की मजबूती से क्रूड ऑयल के दाम में कल 2% की गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड का भाव 83 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल चुका है। इसके अलावा क्रूड डिमांड को लेकर अनिश्चितता की वजह से भी भाव पर ये असर पड़ा है। बाजार को चीन में मांग बढ़ने की उम्मीद कम दिख रही है। WTI का भाव 80 डॉलर के नीचे फिसला है। डॉलर की मजबूती ने दबाव बनाया है।

एशियाई बाजार 

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। GIFT NIFTY 12.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.44 फीसदी की गिरावट के साथ 32,244.08 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में फ्लैट कारोबार कर रहा है। ताइवान का बाजार 1.89 फीसदी गिरकर 16,893.73 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.20 फीसदी की गिरकर के साथ 19,460.62 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.86 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 3,254.23 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।