ग्लोबल संकेत आज भी कमजोर नजर आ रहे है। एशिया में नरमी देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी भी नीचे फिसला है। फिच के रेटिंग घटाने के बाद अमेरिकी बाजारों में कल भारी बिकवाली देखने को मिली है। नैस्डैक 2% से ज्यादा फिसला है जबकि डाओ भी 350 प्वाइंट गिरा है। कल अमेरिकी बाजारों में दबाव दिखा। डाओ जोंस करीब 350 अंक गिरकर बंद हुआ जबकिS&P 500 इंडेक्स करीब 1.50% गिरकर बंद हुआ। नैस्डेक 310 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 2 महीनें बाद 1% से ज्यादा गिरा है। इस बीच रसेल 2000 1.37% गिरकर बंद हुआ।
