Godawari Power & Ispat Shares: स्टॉक स्प्लिट के साथ-साथ डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट फिक्स, शेयरों ने भरी ऊंची उड़ान

Godawari Power & Ispat Shares: गोदावरी पावर एंड इस्पात ने करीब तीन साल पहले अपने शेयरों को दो हिस्सों में तोड़ा था और अब यह फिर इसे पांच हिस्से में तोड़ने जा रही है। इसके अलावा गोदावरी पावर एंड इस्पात ने डिविडेंड को भी मंजूरी दी है जिसके लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स हो चुका है। इसका असर आज शेयरों पर भी दिखा और शेयर करीब 4 फीसदी उछल गए

अपडेटेड Aug 07, 2024 पर 5:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Godawari Power के शेयर पिछले साल 12 सितंबर 2023 को 550.95 रुपये पर थे जो एक साल का निचला स्तर है। इसके बाद 10 महीने में यह करीब 122 फीसदी उछलकर 16 जुलाई 2024 को 1,222.95 रुपये पर पहुंच गए जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है।

Godawari Power & Ispat Shares: गोदावरी पावर एंड इस्पात ने करीब तीन साल पहले अपने शेयरों को दो हिस्सों में तोड़ा था और अब यह फिर इसे पांच हिस्से में तोड़ने जा रही है। इसके अलावा गोदावरी पावर एंड इस्पात ने डिविडेंड को भी मंजूरी दी है जिसके लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स हो चुका है। इसका असर आज शेयरों पर भी दिखा और शेयर करीब 4 फीसदी उछल गए। दिन के आखिरी तक इसने काफी बढ़त बनाए रखी। इक्विटी मार्केट में कारोबार बंद होने पर BSE पर यह 2.95 फीसदी की बढ़त के साथ 1148.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4 फीसदी उछलकर 1160.40 रुपये के भाव तक पहुंच गया था।

स्टॉक स्प्लिट और डिविडेंड के लिए क्या है रिकॉर्ड डेट?

जून तिमाही में गोदावरी पावर एंड इस्पात का रेवेन्यू सालाना आधार पर 1325 करोड़ रुपये से उछलकर 1342 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 231 करोड़ रुपये से बढ़कर 286.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने नतीजे के साथ स्टॉक स्प्लिट और डिविडेंड का भी ऐलान किया है। 2021 में इसने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयरों को 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयरों में स्प्लिट किया था और अब यह 5 रुपये की फेस वैल्यू शेयरों को 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयरों में स्प्लिट करेगी।स्टॉक स्प्लिट के अलावा कंपनी के बोर्ड ने हर शेयर पर 1.25 रुपये के डिविडेंड को भी मंजूरी दी है। इसकी रिकॉर्ड डेट 17 अगस्त 2024 फिक्स की गई है। इससे पहले 2021 में कंपनी ने 1: 1 के रेश्यो में बोनस शेयर भी बांटा था। इसके साथ ही 20223 और 2024 में शेयर बायबैक भी किया था।


एक साल में कैसी रही Godawari Power की चाल?

गोदावरी पावर एंड इस्पात के शेयर पिछले साल 12 सितंबर 2023 को 550.95 रुपये पर थे जो एक साल का निचला स्तर है। इसके बाद 10 महीने में यह करीब 122 फीसदी उछलकर 16 जुलाई 2024 को 1,222.95 रुपये पर पहुंच गए जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है। इस रिकॉर्ड हाई से फिलहाल यह 6 फीसदी से अधिक डाउनसाइड है। इस साल की बात करें तो सिर्फ फरवरी में यह 2.6 फीसदी कमजोर हुआ था और बाकी महीने में इसने पॉजिटिव रिटर्न दिया है। अप्रैल महीने में यह 17.5 फीसदी, जून महीने में 10 फीसदी, मई में 8.7 फीसदी और जुलाई में 5.5 फीसदी चढ़ा था। इस साल यह 51.8 फीसदी मजबूत हुआ है।

Cummins India के शेयरों में 8% का तगड़ा उछाल, अब आगे ये है रुझान

Buy the dip: उतरते-चढ़ते मार्केट में इन 6 मिडकैप शेयरों पर लगाएं दांव, भर जाएगी झोली

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।