Godawari Power & Ispat Shares: गोदावरी पावर एंड इस्पात ने करीब तीन साल पहले अपने शेयरों को दो हिस्सों में तोड़ा था और अब यह फिर इसे पांच हिस्से में तोड़ने जा रही है। इसके अलावा गोदावरी पावर एंड इस्पात ने डिविडेंड को भी मंजूरी दी है जिसके लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स हो चुका है। इसका असर आज शेयरों पर भी दिखा और शेयर करीब 4 फीसदी उछल गए। दिन के आखिरी तक इसने काफी बढ़त बनाए रखी। इक्विटी मार्केट में कारोबार बंद होने पर BSE पर यह 2.95 फीसदी की बढ़त के साथ 1148.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4 फीसदी उछलकर 1160.40 रुपये के भाव तक पहुंच गया था।
