Godrej Properties Share Price : अग्रणी डेवलपर गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) ने मुंबई के अंधेरी पश्चिम क्षेत्र के आवासीय उपनगर वर्सोवा में अपनी पहली जमीन खरीदी है। कंपनी ने 4 अप्रैल को एक फाइलिंग में बताया कि इस प्रोजेक्ट में आवासीय घरों के लिए लगभग 4.4 लाख वर्ग फीट बिक्री योग्य एरिया है। इसकी अनुमानित रेवन्यू क्षमता 1,350 करोड़ रुपये है। गोदरेज प्रॉपर्टीज के एमडी और सीईओ गौरव पांडे ने क्षेत्र की विकास क्षमता और भविष्य में रहने वाली डिमांड के बारे में आश्वस्त नज़र आए। गौरव पांडे ने कहा, "यह वर्सोवा में हमारा पहला जमीन अधिग्रहण है। यह अधिग्रहण इस क्षेत्र की क्षमता पर हमारे आत्मविश्वास को दर्शाता है। यह अधिग्रहण मुंबई में हमारी उपस्थिति को और मजबूत करता है। यह हाई डिमांड वाले माइक्रो बाजारों में हाई गुणवत्ता वाले विकास प्रदान करने की हमारी विकास रणनीति पर केंद्रित है।"
गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बयान में कहा, "इस प्रोजेक्ट में 4.4 लाख वर्ग फीट बिक्री योग्य एरिया विकसित करने की संभावना है। जिसमें मुख्य रूप से विभिन्न आकारों के प्रीमियम आवासीय फ्लैट शामिल हैं। वर्तमान व्यावसायिक मान्यताओं के आधार पर इस प्रोजेक्ट से कंपनी को 1,350 करोड़ रुपये के रेवन्यू मिलने का अनुमान है।"
वर्सोवा मुंबई के पश्चिमी उपनगर में एक बेहद पसंदीदा इलाका है। ये इलाका मेट्रो, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और लिंक रोड के माध्यम से कनेक्टिविटी प्रदान करता है। प्रस्तावित 'बांद्रा-वर्सोवा सीलिंक' (BVSL) से भी मुंबई के अन्य क्षेत्रों से कनेक्टिविटी बढ़ने की उम्मीद है।
गोदरेज प्रॉपर्टीज के लिए मुंबई रीजन ने वित्त वर्ष 2025 में बहुत तेज वृद्धि देखी है, जिसमें कुल बिक्री 5,155 करोड़ रुपये रही। इसमें सालाना 104% की वृद्धि देखी गई है। ऐसा कंपनी ने फरवरी 2025 में कहा था। दिसंबर तिमाही लगातार छठी तिमाही थी जिसमें गोदरेज प्रॉपर्टीज ने 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की बुकिंग वैल्यू दर्ज की।
गोदरेज प्रॉपर्टीज दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और पुणे के साथ अपने प्रमुख बाजारों में से एक के रूप में मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) पर फोकस कर रही है। इसमें भूमि खरीद और ज्वाइंट डेवलपमेंट पाइपलाइन में है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)