Get App

गोल्ड, शेयर बाजार, FD, रियल एस्टेट... कहां लगाएं पैसा? एक्सपर्ट से जानिए किसमें मिलेगा तगड़ा रिटर्न

गोल्ड, शेयर बाजार, एफडी और रियल एस्टेट के बीच निवेशक उलझन में हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि सही रिटर्न का रास्ता लक्ष्य, समय सीमा और जोखिम क्षमता से तय होता है। जानिए किस एसेट क्लास में कब निवेश करना बेहतर है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 22, 2026 पर 11:04 PM
गोल्ड, शेयर बाजार, FD, रियल एस्टेट... कहां लगाएं पैसा? एक्सपर्ट से जानिए किसमें मिलेगा तगड़ा रिटर्न
एक्सपर्ट का कहना है कि निवेश का फैसला भावनाओं से नहीं, बल्कि लक्ष्य और समय सीमा को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए।

इस समय निवेशकों के सामने बड़ी उलझन है कि अलग-अलग एसेट क्लास में पैसा कहां लगाया जाए। पिछले करीब डेढ़ साल से शेयर बाजार सुस्त बना हुआ है और रिटर्न सिर्फ चुनिंदा शेयरों तक सीमित रहे हैं। सोना और चांदी में तेज तेजी देखने को मिली, लेकिन अब वे ठहराव के दौर में हैं। रियल एस्टेट मध्यम वर्ग के लिए लगातार महंगा होता जा रहा है। वहीं फिक्स्ड डिपॉजिट के अपने फायदे हैं, लेकिन रिटर्न सीमित हैं।

ऐसे समय में एक्सपर्ट का कहना है कि निवेश का फैसला भावनाओं से नहीं, बल्कि लक्ष्य और समय सीमा को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए।

लक्ष्य और समय सीमा सबसे अहम

UNIVEST Wealth Multiplier Summit 2026 के दौरान News18 से बातचीत में UNIVEST के को फाउंडर और सीईओ प्रणित अरोड़ा ने कहा कि निवेश पूरी तरह व्यक्ति के लक्ष्य और समय अवधि पर निर्भर करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें