Goldilocks के गौतम शाह ने कहा NIFTY है ओवरबॉट लेकिन इसके कंपोनेंट्स में अभी भी है दम-CNBC-Awaaz Exclusive

शाह ने कहा बैंकिंग स्टॉक, एफएमसीजी, आईटी स्टॉक, मेटल स्टॉक में और तेजी नजर आ सकती है

अपडेटेड Oct 19, 2021 पर 10:21 AM

लगातार छठे दिन निफ्टी में तेजी नजर आई। निफ्टी नया शिखर बनाकर 18500 के पार निकला। बैंक निफ्टी में भी आज तेजी देखने को मिली। BANK NIFTY भी आज 40000 के करीब पहुंचा। बैंक निफ्टी ने आज OUT PERFORM किया वहीं मिडकैप INDEX में भी पार्टी जारी रही।
निफ्टी की तेजी के बीच सीएनबीसी-आवाज़ से Goldilocks Premium Research के फाउंडर गौतम शाह ने एक्स्क्लूसिव बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बाजार की तेजी पर अपनी राय रखी और इसके साथ ही अपने पसंदीदा सेक्टर बताये और लंबी अवधि के लिए कुछ पसंदीदा पिक्स भी उन्होंने पेश किये।

Goldilocks Premium Research के फाउंडर गौतम शाह ने कहा कि बाजार में लगातार तेजी दिख रही है। इस तेजी में जिसने भी ट्रेंड के साथ निवेश किया है उन्हें फायदा हुआ है। हमने भी Goldilocks में ट्रेंड को पकड़ कर तेजी और मोमेंटम दिखाने वाले सेक्टर में निवेश किया जिसकी वजह से फायदा होता हुआ दिखाई दे रहा है।

लगातार जारी तेजी आगे भी रहेगी कायम

गौतम ने कहा कि बाजार में पिछले करीब 6 महीनों से तेजी जारी है। इसमें आगे भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है। बाजार में ज्यादातर सेक्टर अच्छा कर रहे हैं। निफ्टी में लगातार अच्छी बढ़त दिख रही है और कोई भी बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिली है। भारत का जियो पॉलिटिकल माहौल भी अच्छा है, ग्लोबल फैक्टर्स भी अनुकूल हैं और बाजार में लिक्विडिटी की कोई कमी नहीं है इसलिए अभी भी भारत के बाजारों में बुल रन जारी रहने की उम्मीद है।

निफ्टी चार्ट ओवरबॉट लेकिन निफ्टी के कंपोनेंट्स में बनेगा पैसा

शाह ने कहा कि लगातार तेजी के बाद आज निफ्टी ने 18300 का आंकड़ा भी छू लिया। मेरे हिसाब से निफ्टी का चार्ट इस समय ओवरबॉट नजर आ रहा है लेकिन इसके कंपोनेंट्स में भी अभी दम बाकी है। इसके कंपोनेंट्स जैसे बैंकिंग स्टॉक, एफएमसीजी, आईटी स्टॉक, मेटल स्टॉक में अभी और तेजी देखने को मिल सकती है।


बाजार की तेजी को और बढ़ा सकते हैं फाइनेंशियल शेयर: Moneycontrol मार्केट सेंटीमेंट सर्वे

बाजार में इस लेवल पर कैरीड अवे से बचते हुए संभल कर करें ट्रेडिंग

इसमें 18600 पर एक रेजिस्टेंस लेवल है यहां से बाजार में करेक्शन आ सकता है। वैसे भी जो स्टॉक्स बहुत ज्यादा भाग चुके हैं उनमें भी सतर्क रहने की जरूरत है। कुल मिलाकर इस लेवल पर कैरीड अवे नहीं होना चाहिए। इसलिए अच्छे स्टॉक्स चुनना चाहिए। वैसे भी बैंकिंग स्टॉक्स अच्छा करेंगे तो बाजार में तेजी नजर आती है जिसका उदाहरण हमें पिछले 7 दिनों से देखने को मिल रहा है।

बढ़िया और लीडर्स स्टॉक्स में बनाये रखें पोजीशन

बाजार की तेजी में मुनाफावसूली करनी चाहिए या नहीं इस पर अपनी राय देते हुए गौतम ने कहा कि इस समय यदि हम अपना पैसा निकाल लेते हैं तो आखिर कहां निवेश करेंगे क्योंकि बाजार में कमोबेश सब सेक्टर में तेजी का माहौल है। इसलिए हम बढ़िया और मार्केट लीडर स्टॉक्स में बने रहने की सलाह दे रहे हैं। इसलिए यदि पैसा बनाना है तो जिन सेगमेंट या स्टॉक ने अभी तक अंडरपरफॉर्म किया है लेकिन वे अच्छे स्टॉक्स हैं तो वहां पर ध्यान देना चाहिए।

 एक साल में इस शेयर ने दिया 4130% का रिटर्न, 1 लाख रुपए सिर्फ 1 साल में बने 42 लाख रुपए

Goldilocks Premium Research के फाउंडर गौतम शाह के पसंदीदा स्टॉक्स

गौतम शाह ने इस बातचीत के दौरान अपने पसंदीदा स्टॉक्स भी बताये जिनमें अभी और तेजी आ सकती है। उनके पसंदीदा स्टॉक्स में ICICI BANK, JSPL, JSW ENERGY, SAIL, DLF, ITC, ADANI ENTERPRISE, DABUR, SUN PHARMA, ADANDI PORTS, LT, INDIABULLS REAL, DELTA CORP, EID PARRY, SBI, CANARA BANK, BEL, PFC, REC, HDLFC शामिल हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।