Get App

LTIMindtree के शेयर के लिए गोल्डमैन सैक्स ने घटाई रेटिंग, TCS और इंफोसिस के लिए टारगेट प्राइस किया कम

अमेरिका की ओर से रेसिप्रोकल यानि जवाबी टैरिफ को लेकर अनिश्चितता के कारण 28 मार्च को IT शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा। गोल्डमैन सैक्स ने भारत के IT सर्विसेज सेक्टर के लिए अपने FY26E रेवेन्यू ग्रोथ एस्टिमेट को घटा दिया है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 29, 2025 पर 12:00 AM
LTIMindtree के शेयर के लिए गोल्डमैन सैक्स ने घटाई रेटिंग, TCS और इंफोसिस के लिए टारगेट प्राइस किया कम
ब्रोकरेज ने टाटा ग्रुप की कंपनी TCS के शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है।

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने LTIMindtree के लिए रेटिंग को घटाकर 'न्यूट्रल' कर दिया है। साथ ही टारगेट प्राइस को भी ₹6,570 से घटाकर ₹4,500 प्रति शेयर कर दिया है। LTIMindtree का शेयर 28 मार्च को बीएसई पर 3 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट के साथ 4492.40 रुपये पर बंद हुआ, जो नए टारगेट प्राइस से थोड़ा ही कम है। कंपनी का मार्केट कैप 1.33 लाख करोड़ रुपये है।

ब्रोकरेज ने टाटा ग्रुप की कंपनी TCS के शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है। लेकिन टारगेट प्राइस को ₹4,550 से घटाकर ₹4,230 प्रति शेयर कर दिया है। यह शेयर के 28 मार्च को BSE पर बंद भाव 3604.45 रुपये से 17 प्रतिशत ज्यादा है। शेयर 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ है। TCS देश की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। इसका मार्केट कैप 13 लाख करोड़ रुपये है।

इंफोसिस और विप्रो के लिए क्या है रुख

गोल्डमैन सैक्स ने Infosys के शेयर के लिए भी 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है, जबकि टारगेट प्राइस को ₹2,100 से घटाकर ₹1,790 प्रति शेयर कर दिया है। शेयर बीएसई पर 2 प्रतिशत टूटकर 1570.40 रुपये पर बंद हुआ है। नया टारगेट प्राइस इस कीमत से 14 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी का मार्केट कैप 6.5 लाख करोड़ रुपये है। इस बीच, गोल्डमैन सैक्स ने विप्रो के शेयर पर अपनी 'सेल' रेटिंग बरकरार रखी है। शेयर के लिए टारगेट प्राइस ₹256 प्रति शेयर है। विप्रो का शेयर 3.66 प्रतिशत टूटकर बीएसई पर 262.10 रुपये पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 2.74 लाख करोड़ रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें