मार्च सीरीज की शुरुआत अच्छी तेजी के साथ हुई है। आज दिनभर बाजार में खरीदारी का ही मूड रहा। दरअसल अच्छी खबरों के दम पर आज बाजार में एक्शन रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज 0.5-0.5 फीसदी की मजबूती आई है। आज के कारोबार में निफ्टी 10850 के पार टिकने में कामयाब रहा। वहीं बैंक निफ्टी में भी 250 अंकों की तेजी रही।
