Get App

कोरोना से बचाव के लिए सरकार एलर्ट और एक्शन मोड में, शेयर बाजार में निवेश पर क्या हो आपकी रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ की दीपाली नंदा ने आगे कहा कि कोविड को सरकार ने भारत में फैलने से रोकने के लिए चीन से आने वाले यात्रियों पर नजर रखने का फैसला किया है। इसके लिए इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स पर कोविड स्क्रीनिंग की जायेगी। ये कदम स्वास्थ्य मंत्रालय से निर्देश पर उठाये जायेंगे। चीन से फिलहाल कोई डायरेक्ट फ्लाइट नहीं है। लेकिन सिंगापुर, हांगकांग, श्रीलंका के जरिए आवागमन हो रहा है

Deepali Nandaअपडेटेड Dec 21, 2022 पर 3:16 PM
कोरोना से बचाव के लिए सरकार एलर्ट और एक्शन मोड में, शेयर बाजार में निवेश पर क्या हो आपकी रणनीति
Geojit Financial Services के गौरांग शाह ने कहा कि कोरोना के डर से बाजार में गिरावट आने पर मजबूत फंडामेंटल और लगातार अच्छा रिटर्न देने वाली कंपनियों के स्टॉक्स में गिरावट में खरीदारी करनी चाहिए

बाजार की नजर आज दिल्ली में चल रही कोरोना बैठक पर है। इस बैठक में स्वास्थ्य सचिव, ICMR के सदस्य शामिल हुए। इस बैठक में नीति आयोग के सदस्य भी शामिल हुए हैं। जापान (Japan), अमेरिका (USA), ब्राजील (Brazil) और चीन (China) में Covid-19 मामलों में अचानक तेजी को देखते हुए भारत सरकार एलर्ट और एक्शन मोड में आ गई है। इन सारे देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों का असर आज बाजार पर भी देखने को मिला है। बाजार सहम कर कारोबार करता नजर आ रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते नागरी उड्डयन मंत्रालय (CIVIL AVIATION MINISTRY) द्वारा भी कुछ कदम उठाए गए हैं।

कोरोना पर मंथन

सीएनबीसी-आवाज़ की दीपाली नंदा ने इस बैठक पर अपडेट देते हुए कहा कि सरकार द्वारा कोरोना पर मंथन किया जा रहा है। कोविड पर स्वास्थ्य मंत्री की हाई लेवल मीटिंग हुई है। चीन, जापान में बढ़ते कोविड मामले के बाद ये बैठक आयोजित हुई है। बैठक में स्वास्थ्य सचिव, ICMR के सदस्य शामिल हुए हैं। इसके अलावा बैठक में नीति आयोग के सदस्य भी शामिल हुए। बैठक के बाद कोविड प्रोटोकॉल पर एडवाइजरी जारी हो सकती है।

चीन से आने वाले यात्रियों पर नजर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें