Get App

Granules India Q4 Results: मजबूत ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस के बाद स्टॉक रिकॉर्ड ऊंचाई पर, मुनाफा 32% बढ़ा

Granules India Q4 Results: जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफ़िट साल-दर-साल आधार 32.6 फीसदी बढ़कर ₹152 करोड़ से ₹201.5 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 22.8 फीसदी बढ़कर ₹1,470.6 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹1,197.4 करोड़ था

Sujata Yadavअपडेटेड Apr 29, 2026 पर 2:46 PM
Granules India Q4 Results: मजबूत ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस के बाद स्टॉक रिकॉर्ड ऊंचाई पर, मुनाफा 32% बढ़ा
Granules India Q4 Result:EBITDA मार्जिन लगभग 300 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 23.9फीसदी हो गया, जो पिछले साल की इसी अवधि में 21% था।

Granules India Q4 Results: ग्रैन्यूल्स इंडिया लिमिटेड (Granules India Ltd) के शेयर में बुधवार, 29 अप्रैल को निचले स्तर से शानदार रिकवरी देखने को मिली। दोपहर 1.55 बजे पर शेयर एनएसई पर 3 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाता नजर आया। शेयर में यह तेजी कंपनी के तिमाही नतीजों के बाद आई। जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंपनी ऑपरेशनल मोर्चे पर मज़बूत नजर आई।

जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंपनी की अर्निंग्स बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन एंड अमॉर्टाइज़ेशन (EBITDA) पिछले साल की इसी तिमाही से 39.6 फीसदी बढ़कर ₹352 करोड़ हो गई, जो पहले ₹252 करोड़ थी।

EBITDA मार्जिन लगभग 300 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 23.9फीसदी हो गया, जो पिछले साल की इसी अवधि में 21% था।

जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफ़िट साल-दर-साल आधार 32.6 फीसदी बढ़कर ₹152 करोड़ से ₹201.5 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 22.8 फीसदी बढ़कर ₹1,470.6 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹1,197.4 करोड़ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें