Get App

Stock in Focus: पेंट कंपनी के CEO ने दिया इस्तीफा, एनालिस्ट हैरान; शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: दिग्गज पेंट कंपनी के CEO ने इस्तीफा दे दिया है। पिछले कुछ महीनों से कंपनी की ग्रोथ कमजोर रही थी। एनालिस्टों ने इस्तीफे पर हैरानी जताई है। शेयरों में हलचल दिख सकती है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 05, 2025 पर 6:00 PM
Stock in Focus: पेंट कंपनी के CEO ने दिया इस्तीफा, एनालिस्ट हैरान; शेयरों पर रहेगी नजर
Grasim Industries के शेयर मंगलवार, 4 नवंबर को 0.62% की गिरावट के साथ ₹2,882 प्रति शेयर पर बंद हुए थे।

Stock in Focus: आदित्य बिड़ला ग्रुप की Grasim Industries के पेंट्स डिविजन Birla Opus के CEO रक्षित हरगावे ने 1 नवंबर 2025 से अपना इस्तीफा दे दिया है। यह जानकारी कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को लिखे पत्र के जरिए सामने आई।

हरगावे ने इस्तीफा देते हुए कहा कि वे कंपनी के बाहर नए करियर अवसर तलाशने के लिए पद छोड़ रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'कंपनी से जुड़ा रहना मेरे लिए खुशी की बात रही। मैं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स, मैनेजमेंट और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मेरे कार्यकाल के दौरान सहयोग दिया।' उनका अंतिम वर्किंग डे 5 दिसंबर को होगा।

Grasim Industries का रिजल्ट

Aditya Birla Group की प्रमुख होल्डिंग कंपनी, Grasim Industries Ltd, ने 5 नवंबर को अपनी सितंबर 2025 तिमाही (Q2) के नतीजे जारी किए। कंपनी का नेट प्रॉफिट इस दौरान 11.6% बढ़कर ₹804.6 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹721 करोड़ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें