Groww Share Price: घरेलू स्टॉक में खरीदारी के माहौल में आज दिग्गज स्टॉकब्रोकिंग प्लेटफॉर्म ग्रो की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स (Billionbrains Garage Ventures) के शेयर रॉकेट बन गए। ग्रो के शेयरों की इस ताबड़तोड़ तेजी के चलते आईपीओ निवेशक महज चार कारोबारी दिनों में 78% से अधिक मुनाफे में पहुंच गए। वहीं लिस्टिंग प्राइस के हिसाब से यानी लिस्टिंग के बाद से यह 59% से अधिक उछल चुका है। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 17.76% की बढ़त के साथ ₹174.77 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 20% उछलकर ₹178.09 के अुपर सर्किट तक पहुंचा था। इसके ₹100 के शेयर बीएसई पर 12 नवंबर को ₹114 और एनएसई पर ₹112 के भाव पर लिस्ट हुए थे।
