Get App

Groww Shares: ग्रो के शेयर 4% टूटे, कल से 15 करोड़ शेयर हो जाएंगे ट्रेडिंग के लिए फ्री

Groww Shares: ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ग्रो (Groww) की पैरेंट कंपनी 'बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स' के शेयर आज 9 दिसंबर को 4 प्रतिशत तक टूट गए। हालांकि इस गिरावट के बावजूद ग्रो के शेयर अभी भी अपने 100 रुपये के आईपीओ प्राइस से करी 47 फीसदी ऊपर बने हुए हैं। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 90,814 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 09, 2025 पर 1:11 PM
Groww Shares: ग्रो के शेयर 4% टूटे, कल से 15 करोड़ शेयर हो जाएंगे ट्रेडिंग के लिए फ्री
Groww Shares: ग्रो के शेयर अपने लिस्टिंग के दिन आईपीओ प्राइस से 12% के प्रीमियम पर खुले थे

Groww Shares: ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ग्रो (Groww) की पैरेंट कंपनी 'बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स' के शेयर आज 9 दिसंबर को 4 प्रतिशत तक टूट गए। हालांकि इस गिरावट के बावजूद ग्रो के शेयर अभी भी अपने 100 रुपये के आईपीओ प्राइस से करी 47 फीसदी ऊपर बने हुए हैं। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 90,814 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। शुरुआती कारोबार के दौरान ग्रो के लगभग 2.95 करोड़ शेयर खरीदे-बेचे गए, जिनका औसत भाव 146.77 रुपये रहा।

शेयर बाजार की नजर अब 10 दिसंबर पर है, जब ग्रो के शेयरों पर एक-महीने का लॉक-इन पीरियड खत्म हो रहा है। इसके बाद कंपनी के तकरीबन 14.92 करोड़ शेयर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे, जो इसकी कुल हिस्सेदारी का लगभग 2 प्रतिशत है।

नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक महीने का लॉक-इन खत्म होने के बाद ग्रो के लगभग 14.92 करोड़ शेयर ट्रेडिंग के लिए एलिजिबल हो जाएंगे। हालांकि ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि लॉक-इन समाप्त होने का मतलब यह नहीं है कि ये सारे शेयर तुरंत बेच दिए जाएंगे, बल्कि ये सिर्फ बाजार में ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

DRChoksey Finserv के एमडी, देवेन चोकसी ने इस शेयर में फिलहाल सतर्क रुख अपनाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा ग्रो का बिजनेस मजबूत है और रिटेल इन्वेस्टर्स की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। प्रतिदिन करीब 1 लाख नए डिमैट अकाउंट खुल रहे हैं, जिससे कंपनी को फायदा मिल रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें