Credit Cards

9.62 लाख ने स्टॉक मार्केट को कहा अलविदा! 80% ने तो सिर्फ चार ब्रोकरेज फर्मों पर किया खाता बंद

पिछले साल अक्टूबर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, जियो-पॉलिटिकल टेंशन और टैरिफ वार ने भारतीय मार्केट को बुरी तरह तोड़ दिए। स्टॉक मार्केट की गिरावट के चलते निवेशकों का रुझान भी पलटा और एक्टिव क्लाइंट बेस में गिरावट आई जिसका 80 फीसदी झटका तो सिर्फ ब्रोकरेज फर्मों को लगा। वहीं कुछ इस आंधी में भी नए यूजर्स जोड़ने में सफल रहे

अपडेटेड Apr 22, 2025 पर 12:06 PM
Story continues below Advertisement
एनएसई पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक सभी ब्रोकरेज फर्मों के एक्टिव क्लाइंट्स 5.02 करोड़ से 9.62 लाख गिरकर 4.92 करोड़ आ गए। खास बात ये है कि एक्टिव क्लाइंट्स की संख्या में यह जो गिरावट आई है, उसमें से 80 फीसदी से अधिक तो सिर्फ ग्रो (Groww), जीरोधा ब्रोकिंग (Zerodha Broking), एंजेल वन (Angel One), और अपस्टॉक्स सिक्योरिटीज (Upstox Securities) से रहे।

घरेलू स्टॉक मार्केट में बिकवाली की आंधी ने अधिकतर डिस्काउंट ब्रोकरेज फर्मों को भी तगड़ा झटका दिया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक अधिकतर डिस्काउंट ब्रोकरेज फर्म के एक्टिव क्लाइंट बेस गिरे हैं। एनएसई पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक सभी ब्रोकरेज फर्मों के एक्टिव क्लाइंट्स 5.02 करोड़ से 9.62 लाख गिरकर 4.92 करोड़ आ गए। खास बात ये है कि एक्टिव क्लाइंट्स की संख्या में यह जो गिरावट आई है, उसमें से 80 फीसदी से अधिक तो सिर्फ ग्रो (Groww), जीरोधा ब्रोकिंग (Zerodha Broking), एंजेल वन (Angel One), और अपस्टॉक्स सिक्योरिटीज (Upstox Securities) से रहे।

सबसे तगड़ा झटका सबसे बड़े ब्रोकरेज फर्म Groww को

देश के सबसे बड़े ब्रोकरेज फर्म ग्रो को मार्केट की गिरावट का सबसे बड़ा झटका लगा। इसके एक्टिव क्लाइंट बेस में 2.37 लाख की गिरावट आई है और बेस 1.32 करोड़ से गिरकर 1.29 करोड़ पर आ गया। ग्रो के बाद लंबे समय तक सबसे बड़े ब्रोकरेज फर्म रहे और अब दूसरे सबसे बड़े ब्रोकरेज फर्म जीरोधा (Zerodha) को झटका लगा। इसका एक्टिव क्लाइंट बेस तिमाही आधार पर 81.2 लाख से 2.31 लाख गिरकर 78.89 लाख पर आ गया। एंजेल वन का एक्टिव क्लाइंट बेस 1.76 लाख गिरकर 77.54 लाख से 75.78 लाख पर आ गया। इसी प्रकार अपस्टॉक्स के भी एक्टिल क्लाइंट्स मार्च तिमाही में तिमाही आधार पर 1.39 लाख गिरकर 28.87 लाख से 27.47 लाख पर आ गया।


user 2

इन ब्रोकरेज फर्मों के बढ़े यूजर्स

स्टॉक मार्केट में बिकवाली की आंधी के चलते अधिकतर डिस्काउंट ब्रोकरेज फर्मों के एक्टिव क्लाइंट बेस में गिरावट आई। वहीं कुछ ऐसे भी रहे जो इस आंधी में डटे रहे और यूजर्स जोड़े। सबसे अधिक यूजर्स एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने जोड़े और इसका एक्टिव क्लाइंट बेस जनवरी-मार्च 2025 में तिमाही आधार पर 1.05 लाख बढ़कर 14.20 लाख से बढ़कर 15.25 लाख, इंडमनी (INDMoney) का 44 हजार बढ़कर 7.92 लाख से बढ़कर 8.36 लाख और धन (Dhan) की मनीलिसियर सिक्योरिटीज (Moneylicious Securities) का क्लाइंट बेस 39 हजार बढ़कर 9.33 लाख से 9.72 लाख पर पहुंच गया।

user 1

Tata Group Stocks: बेच रहे MFs और FPIs, खरीद रहे खुदरा निवेशक, भारी गिरावट से भी नहीं थमा क्रेज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।