Defence Stocks: 6% तक चढ़ गए ये डिफेंस शेयर, ताबड़तोड़ ऑर्डर्स और हैवी ट्रेडिंग वॉल्यूम ने भरा जोश

Defence Stocks: लगातार आठवें कारोबारी दिन आज घरेलू स्टॉक मार्केट में रौनक है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) आधे फीसदी से अधिक उछल गया तो दूसरी तरफ निफ्टी 50 (Nifty 50) ने भी 21 अगस्त के बाद से पहली बार 25100 का लेवल पार किया। वहीं सेक्टरवाइज बात करें तो डिफेंस कंपनियों के शेयर भी करीब 6% तक उछल गए

अपडेटेड Sep 12, 2025 पर 1:57 PM
Defence Stocks: डिफेंस कंपनियों के शेयरों में आज 12 सितंबर को जोरदार तेजी के दम पर निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स 4% से अधिक उछल गया।

Defence Stocks: डिफेंस कंपनियों के शेयरों में आज 12 सितंबर को जोरदार तेजी के दम पर निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स 4% से अधिक उछल गया। यह तेजी ऑर्डर्स मिलने और हैवी ट्रेडिंग वॉल्यूम के बीच आई है। डिफेंस शेयरों की तेजी के साथ निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स 4.34% उछलकर 8,041.50 पर पहुंच गया। खरीदारी का माहौल तो ऐसा है कि निफ्टी इंडिया डिफेंस पर 18 स्टॉक्स लिस्टेड हैं और कोई भी आज रेड जोन में नहीं है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो सेंसेक्स फिलहाल 434.49 प्वाइंट्स यानी 0.53% की बढ़त के साथ 81,983.22 और निफ्टी 50 भी 132.70 प्वाइंट्स यानी 0.53% के उछाल के साथ 25,138.20 पर है।

Defence Stocks: स्टॉकवाइज क्या है स्थिति?

निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स पर आज सबसे अधिक तेजी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) में आई जो करीब 6% उछलकर ₹2,490.20 पर पहुंच गया। एनएसई पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक इसके करीब 13 लाख शेयरों का आज लेन-देन हुआ है जोकि इसके 10 दिनों के औसत वॉल्यूम से करीब दो गुना अधिक है। ध्यान दें कि आज इसके ₹4.9 के डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट भी है।

एमटीएआर टेक्नोलॉजीज भी करीब 6% उछलकर ₹1,619 पर पहुंच गया। इस हफ्ते की शुरुआत में कंपनी ने ऐलान किया था कि इसे ब्लूम एनर्जी से करीब ₹386 करोड़ के ऑर्डर्स मिले हैं। फिलहाल इसके शेयरों की वॉल्यूम एक्टिविटी 10 दिनों के औसत वॉल्यूम से करीब तीन गुना अधिक है।


अस्त्र माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स के शेयर भी आज करीब 5% उछले हैं जबकि मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयर करीब 4% ऊपर चढ़े हैं। इसमें मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के ₹2.71 के डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 19 सितंबर है। पारस डिफेंस और बीईएमएल के शेयर 4-4% उछले हैं। इसमें पारस डिफेंस ने ऐलान किया है कि इसे ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री (ओएलएफ) से ₹26.6 करोड़ का बढ़ा हुआ ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर बैटल टैंक एप्लीकेशन के लिए थर्मल इमेजिंग फायर कंट्रोल सिस्टम (TIFCS) में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल सिस्टम्स की सप्लाई के लिए है। ओएलएफ इन्हें भारतीय सैन्य बलों को डिलीवर करेगी।

भारत डायनेमिक्स (बीडीएल) और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के शेयरों में करीब 3% की तेजी हुई। इसमें से भारत डायनेमिक्स के प्रति शेयर ₹0.65 के डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 19 सितंबर है। सोलर इंडस्ट्रीज, कोचीन शिपयार्ड और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (बीईएल) के भी शेयर आज 2-2% से अधिक उछले हैं। इसमें से कोचीन शिपयार्ड की बात करें तो आज इसके प्रति शेयर ₹2.25 के डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट है।

Auto Stocks: तीन दिनों की गिरावट के बाद सिटी की रिपोर्ट पर संभले ऑटो स्टॉक्स, यह शेयर है ब्रोकरेज का सबसे पसंदीदा

Pump and Dump: एक दिन में 3000% चढ़ने के बाद यह शेयर धड़ाम, तीन ही दिन में डुबो दी 70% पूंजी

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।