Get App

Gujarat Kidney IPO Listings: गुजरात किडनी के शेयर 6% प्रीमियम पर हुए लिस्ट; अब निवेशक खरीदें, बेचें या करें होल्ड?

Gujarat Kidney IPO Listings: गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशियलिटी लिमिटेड के शेयर मंगलवार 30 दिसंबर को अपने आईपीओ प्राइस से करीब 6 प्रतिशत के प्रीमियम पर लिस्ट हुए। यानी आईपीओ निवेशकों को इस शेयर की लिस्टिंग पर करीब 6 प्रतिशत का मुनाफा मिला। यह इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) पिछले हफ्ते 22 से 24 दिसंबर के बीच बोली के लिए खुला था

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 30, 2025 पर 10:39 AM
Gujarat Kidney IPO Listings: गुजरात किडनी के शेयर 6% प्रीमियम पर हुए लिस्ट; अब निवेशक खरीदें, बेचें या करें होल्ड?
Gujarat Kidney IPO Listings: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर 120 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए

Gujarat Kidney IPO Listings: गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशियलिटी लिमिटेड के शेयर मंगलवार 30 दिसंबर को अपने आईपीओ प्राइस से करीब 6 प्रतिशत के प्रीमियम पर लिस्ट हुए। यानी आईपीओ निवेशकों को इस शेयर की लिस्टिंग पर करीब 6 प्रतिशत का मुनाफा मिला। यह इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) पिछले हफ्ते 22 से 24 दिसंबर के बीच बोली के लिए खुला था और इसे कुल 5.21 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर 120 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए, जो कि आईपीओ के 114 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 5.26 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर इसके शेयरों की लिस्टिंग 120.75 रुपये पर हुई, जो लगभग 5.92 प्रतिशत का प्रीमियम दिखाता है। लिस्टिंग के बाद कंपनी का कुल मार्केट कैप करीब ₹952 करोड़ रहा।

दिलचस्प बात यह रही कि ग्रे मार्केट में इस इश्यू को लेकर फ्लैट लिस्टिंग की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन शेयर ने उससे बेहतर प्रदर्शन किया और निवेशकों को शुरुआती मुनाफा दिया।

कंपनी ने बताया कि वह आईपीओ से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल अहमदाबाद के परेख्स हॉस्पिटल के प्रस्तावित अधिग्रहण और अश्विनी मेडिकल सेंटर की खरीद के लिए करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें