पिछले तीन साल से डायमंड इंडस्ट्री अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही है। गुजरात के लाखो हीरा कारीगरो का रोजगार खत्म होने का खतरा है। क्यों हुई ऐसी परिस्थिति और क्या है इससे निकलने का रास्ता? यह एक बड़ा सवाल बन गया है। सूरत में सालों बाद हीरा कारीगरों ने दो दिन की हड़ताल की है। लंबे समय से युद्ध के हालात ने डायमंड की खपत रोक रखी है । अमेरिका और यूरोप दुनिया के सब से बड़े डायमंड खरीदार हैं लेकिन वहां भी मंदी का माहौल है। ऐसे में दुनिया के सबसे बड़े रफ डायमंड के पॉलिश के केंद्र गुजरात में काम ठप है।मजदूरों के यूनियन ने दावा किया है की साल भर में 63 हीरा कारीगर ख़ुदकुशी कर चुके हैं। डायमंड वर्कर के काम के घंटे और वेतन में भारी गिरावट आ गई है।
