Get App

HAL ने की ₹62,000 करोड़ का ऑर्डर मिलने की पुष्टि, 97 लड़ाकू विमान बनाएगी कंपनी, शेयरों में लौटी जान

HAL Share Price: सरकारी डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) ने गुरुवार 21 अगस्त को केंद्र सरकार से 62,000 करोड़ रुपये का मेगा ऑर्डर मिलने की आधिकारिक पुष्टि की। कंपनी ने बताया कि उसे भारतीय वायुसेना के लिए 97 एलसीए Mk-1A (हल्के लड़ाकू विमानों) के लिए बड़ा ऑर्डर मिला है। इस बयान के बाद कंपनी के शेयरों ने शुरुआती गिरावट से उबरते हुए हरे निशान में आ गए

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Aug 21, 2025 पर 12:24 PM
HAL ने की ₹62,000 करोड़ का ऑर्डर मिलने की पुष्टि, 97 लड़ाकू विमान बनाएगी कंपनी, शेयरों में लौटी जान
HAL Share Price: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स को LCA Mk-1A के लिए मिला यह दूसरा बड़ा ऑर्डर है

HAL Share Price: सरकारी डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) ने गुरुवार 21 अगस्त को केंद्र सरकार से 62,000 करोड़ रुपये का मेगा ऑर्डर मिलने की आधिकारिक पुष्टि की। कंपनी ने बताया कि उसे भारतीय वायुसेना के लिए 97 एलसीए Mk-1A (हल्के लड़ाकू विमानों) के लिए बड़ा ऑर्डर मिला है। इस बयान के बाद कंपनी के शेयरों ने शुरुआती गिरावट से उबरते हुए हरे निशान में आ गए।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स का शेयर गुरुवार 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 4,446.40 रुपये के भाव पर, लेकिन बाद में रिकवर करते हुए 4,498.80 रुपये तक चढ़ गया।

HAL ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, "हम सूचित करना चाहते हैं कि रक्षा मंत्रालय के जरिए 19 अगस्त, 2025 को कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) ने 97 एलसीए Mk-1A फाइटर जेट्स और संबंधित उपकरणों की खरीद को मंजूरी दे दी है। यह ऑर्डर भारतीय वायुसेना के लिए कंपनी को दिया गया है।"

यह मेगा डील भारत की वायुशक्ति को मजबूती देने के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। LCA Mk-1A, देश में विकसित लड़ाकू विमान तेजस का एडवांस्ड वर्जन है। इसका भारतीय वायुसेना के पुराने MiG-21 फ्लीट को रिप्लेस करने के लिए बनाया जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें