Happiest Minds के शेयर में दिखी गिरावट, जानिये क्यों गिरा ये टेक्नोलॉजी स्टॉक

आज शुक्रवार 16 सितंबर को Happiest Minds Technologies ने बेंगलुरु के मदीवाला में अपने स्माइल्स 2 परिसर में 183kWp सोलर पावर प्लांट को चालू करने का ऐलान किया

अपडेटेड Sep 16, 2022 पर 6:07 PM
आज के कारोबार में Happiest Minds Technologies का स्टॉक एक समय 2.8 प्रतिशत तक फिसल गया था लेकिन बाजार होने पर ये 1.63 प्रतिशत या 16.90 रुपये गिरकर 1017.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Happiest Minds Technologies Ltd) के शेयर शुक्रवार को 2.8 प्रतिशत तक फिसल गये। कंपनी ने दोपहर में ऐलान किया कि वह 2030 तक कार्बन न्यूट्रैलिटी हासिल करने के लिए अपने बेंगलुरु परिसर में एक सोलर प्लांट लगायेगी। इसके बाद आज बाजार में कंपनी का शेयर 1.63 प्रतिशत या 16.90 रुपये गिरकर 1017.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

    शुक्रवार 16 सितंबर को एक एक्सचेंज फाइलिंग के जरिये बेंगलुरु के मदीवाला में अपने स्माइल्स 2 परिसर में 183kWp सोलर पावर प्लांट को चालू करने की घोषणा की।

    हैप्पीएस्ट माइंड्स का लक्ष्य 2030 तक अपने ऑपरेशन में कार्बन न्यूट्रैलिटी हासिल करना है। ये कंपनी अपने उच्च स्तर के ईएसजी स्टैंडर्ड के लिए जानी जाती है। नया सोलर पावर प्लांट अपने विजन और क्लीन एनर्जी के भविष्य का हिस्सा बनने के लिए अपने रोड मैप में की ओर उठाया गया एक कदम है। कंपनी इसके द्वारा लॉन्ग टर्म बिजनेस में अपनी पकड़ बनाये रखना चाहती है। ऐसा कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा।


    अडानी पोर्ट्स के शेयर में दबाव फिर भी एनालिस्ट का मानना है कि 14% बढ़ सकता है भाव

    कंपनी ने कहा कि EcoSoch Solar द्वारा तैनात 183 kWp सोलर पावर प्लांट प्रति वर्ष 256 MWh बिजली पैदा करेगा। इससे सालाना 210 MT कार्बन उत्सर्जन और लाइफ साइकल में 5200 MT कार्बन उत्सर्जन कम होने का अनुमान है।

    हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज के एमडी और सीएफओ वेंकटरमण नारायणन (Happiest Minds Technologies) ने कहा नॉन-फोसिल फ्यूल आधारित ऊर्जा संसाधनों से लगभग 40 प्रतिशत बिजली प्राप्त करने की दिशा में काम कर रही है। कंपनी 2005 के स्तर से अपनी जीडीपी की उत्सर्जन तीव्रता को 2030 तक 33 प्रतिशत से 35 प्रतिशत तक कम करना चाहती है। इसके लिए कंपनी भारत के इंटेंडेड नेशनली डेटरमाइंड कॉन्ट्रिब्यूशंस (INDCs) के लक्ष्य के अनुरूप काम कर रही है। हैप्पीएस्ट माइंड्स का लक्ष्य देश के सौर एनर्जी टारगेट को प्राप्त करने में योगदान करने के तरीके का नेतृत्व करना है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।