Get App

Happiest Minds Technologies में अशोक सूता बने चेयरमैन और चीफ मेंटोर, अनंतराजू को CEO की कमान

अशोक सूता अपनी नई पोजिशन 31 मार्च, 2029 तक अपने वर्तमान कार्यकाल के आखिर तक संभालेंगे। उन्हें उनकी बेहतरीन लीडरशिप के लिए जाना जाता है। Happiest Minds Technologies का शेयर 20 मार्च को बढ़त के साथ 644.60 रुपये पर बंद हुआ है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 20, 2025 पर 6:12 PM
Happiest Minds Technologies में अशोक सूता बने चेयरमैन और चीफ मेंटोर, अनंतराजू को CEO की कमान
Happiest Minds Technologies में ये बदलाव 19 मार्च, 2025 से प्रभावी हैं।

IT कंपनी हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलोजिज (Happiest Minds Technologies) के बोर्ड ने अशोक सूता को कंपनी का चेयरमैन और चीफ मेंटोर बनाए जाने को मंजूरी दे दी है। साथ ही जोसेफ विनोद अनंतराजू को को-चेयरमैन और CEO नियुक्त किया गया है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि अशोक सूता को एग्जीक्यूटिव चेयरमैन से चेयरमैन और चीफ मेंटोर और जोसेफ विनोद अनंतराजू को एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन से को-चेयरमैन और सीईओ बना दिया गया है। डेजिग्नेशन में ये बदलाव 19 मार्च, 2025 से प्रभावी हैं।

हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलोजिज ने कहा है कि ये कोई फ्रेश अपॉइंटमेंट नहीं हैं बल्कि डेजिग्नेशन में बदलाव हैं। अशोक सूता का कंपनी के होल टाइम डायरेक्टर के तौर पर कार्यकाल 31 मार्च 2029 को खत्म हो रहा है। सूता अपनी नई पोजिशन 31 मार्च, 2029 तक यानि अपने वर्तमान कार्यकाल के आखिर तक संभालेंगे। उन्हें उनकी बेहतरीन लीडरशिप के लिए जाना जाता है। हैप्पीएस्ट माइंड्स का IPO 2020 में आया था और काफी सफल रहा था।

अनंतराजू अपनी नई पोजिशंस में 3 नवंबर, 2025 तक काम करेंगे। इसी तारीख को उनका होल टाइम डायरेक्टर के तौर पर मौजूदा कार्यकाल खत्म हो रहा है। वह हैप्पीएस्ट माइंड्स के को-फाउंडर भी हैं। उन्होंने कंपनी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, विशेष रूप से प्रोडक्ट इंजीनियरिंग सेगमेंट में।जोसेफ पर हैप्पीएस्ट माइंड्स के सभी बिजनेस डिवीजंस की जिम्मेदारी होगी। इनमें प्रोडक्ट एंड डिजिटल इंजीनियरिंग सर्विसेज (PDES), इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट एंड सिक्योरिटी सर्विसेज (IMSS) और GenAI बिजनेस सर्विसेज (GBS) शामिल हैं। एनालिटिक्स CoE और पीपुल प्रैक्टिस भी जोसेफ को रिपोर्ट करेंगे।

Happiest Minds का शेयर हरे निशान में बंद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें