प्रिसीजन मशीन्ड प्रोडक्ट बनाने वाली Happy Forgings ने 27 दिसंबर को शेयर बाजारों में अपनी शुरुआत की। कंपनी का शेयर बीएसई पर IPO के अपर प्राइस बैंड पर करीब 17.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1001.25 रुपये पर खुला। वहीं NSE पर शेयर 1,000 रुपये की कीमत पर लिस्ट हुआ। कंपनी का IPO 19 दिसंबर को खुला था और 21 दिसंबर को बंद हुआ। इसके लिए प्राइस बैंड 808-850 रुपये प्रति शेयर था। कारोबार बंद होने पर शेयर 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ बीएसई पर 1029.80 रुपये और एनएसई पर 1,030.10 रुपये पर सेटल हुआ।
