HDB Financial Q4 Results: 41% बढ़ा मुनाफा, NII में भी तगड़ा उछाल; शेयरों पर रहेगी नजर

HDB Financial Q4 Results: HDB फाइनेंशियल के मार्च तिमाही के नतीजों में मुनाफा 41% बढ़ा और NII में भी मजबूत उछाल दिखा। AUM और लोन बुक में ग्रोथ रही, लेकिन एसेट क्वालिटी पर हल्का दबाव दिखा। जानिए शेयर प्राइस और पूरी डिटेल।

अपडेटेड Apr 15, 2026 पर 6:06 PM
Story continues below Advertisement
HDB फाइनेंशियल का शेयर बुधवार को 4.71% की बढ़त के साथ ₹644.20 पर बंद हुआ।

HDB Financial Q4 Results: नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी HDB फाइनेंशियल सर्विसेज ने मार्च 2026 तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा है और मुनाफे में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। शुद्ध मुनाफा (PAT) सालाना आधार पर 41.4% बढ़कर ₹751 करोड़ हो गया। यह पिछले साल इसी तिमाही में ₹531 करोड़ था।

इनकम में भी अच्छी ग्रोथ

HDB फाइनेंशियल का तिमाही के दौरान नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) ₹2,399 करोड़ रही। यह पिछले साल के ₹1,973 करोड़ से 21.6% ज्यादा है। वहीं कुल नेट इनकम भी 17.1% बढ़कर ₹3,063 करोड़ हो गई, जो एक साल पहले ₹2,616 करोड़ थी।


प्री-प्रोविजनिंग ऑपरेटिंग प्रॉफिट (PPOP) 26.7% बढ़कर ₹1,696 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल ₹1,338 करोड़ था। हालांकि, लोन लॉस और प्रोविजन भी 8% बढ़कर ₹685 करोड़ हो गए, जो पिछले साल ₹634 करोड़ थे। प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) 43.6% बढ़कर ₹1,011 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल यह ₹704 करोड़ था।

पूरे साल का प्रदर्शन

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में HDB फाइनेंशियल का शुद्ध मुनाफा ₹2,544 करोड़ रहा, जो पिछले वित्त वर्ष के ₹2,176 करोड़ से 16.9% ज्यादा है।

कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 31 मार्च 2026 तक बढ़कर ₹1,18,733 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹1,07,262 करोड़ था। यानी इसमें 10.7% की बढ़त हुई है। ग्रॉस लोन बुक भी 10.9% बढ़कर ₹1,18,493 करोड़ हो गई, जो पिछले साल ₹1,06,878 करोड़ थी।

एसेट क्वालिटी में हल्का दबाव

एसेट क्वालिटी की बात करें तो ग्रॉस स्टेज-3 लोन 2.44% पर पहुंच गए, जो पिछले साल 2.26% थे। वहीं नेट स्टेज-3 लोन 1.09% रहे, जो एक साल पहले 0.99% थे। स्टेज-3 एसेट्स पर प्रोविजन कवरेज रेशियो 55.53% रहा, जो पिछले साल 55.95% था।

HDB फाइनेंशियल का शेयर

HDB फाइनेंशियल का शेयर बुधवार को 4.71% की बढ़त के साथ ₹644.20 पर बंद हुआ। हालांकि, पिछले 6 महीने में स्टॉक 13.34% गिरा है। वहीं, 1 साल में 23.39% टूटा है। कंपनी का मार्केट कैप 53.33 हजार करोड़ रुपये है।

BULL VS BEAR : GROWW में देखने को मिला जोरदार उछाल, जानिए क्या जारी रहेगी तेजी या आएगी मंदी

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।