Get App

HDB फाइनेंशियल बनी देश की 8वीं सबसे मूल्यवान NBFC, ₹70,000 करोड़ पहुंचा मार्केट कैप

HDB Financial Services Shares: एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने बुधवार 2 जुलाई को शेयर बाजार में एंट्री करने के साथ ही देश की आठवीं सबसे बड़ी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) बनने का तमगा हासिल कर लिया। कंपनी के शेयर अपने IPO प्राइस से 13% के प्रीमियम के साथ 840 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर 69,625.50 करोड़ रुपये हो गया

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 02, 2025 पर 2:03 PM
HDB फाइनेंशियल बनी देश की 8वीं सबसे मूल्यवान NBFC, ₹70,000 करोड़ पहुंचा मार्केट कैप
HDB Financial Shares: बजाज फाइनेंस अभी भी देश की सबसे बड़ी NBFC कंपनी बनी हुई है

HDB Financial Services Shares: एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने बुधवार 2 जुलाई को शेयर बाजार में एंट्री करने के साथ ही देश की आठवीं सबसे बड़ी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) बनने का तमगा हासिल कर लिया। कंपनी के शेयर अपने IPO प्राइस से 13% के प्रीमियम के साथ 840 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर 69,625.50 करोड़ रुपये हो गया। इस लिस्टिंग के साथ HDB फाइनेंशियल भी अब देश की टॉप NBFC कंपनियों की लीग में शामिल हो गई।

फिलहाल बजाज फाइनेंस अभी भी देश की सबसे बड़ी NBFC कंपनी बनी हुई है। इसका मार्केट कैप करीब 5.81 लाख करोड़ रुपये है। वहीं जियो फाइनेंशियल सर्विसेज करीब 2.08 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। जबकि चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी करीब 1.37 लाख करोड़ रुपये की मार्केट वैल्यू के साथ देश की तीसरी सबसे बड़ी NBFC है।

NBFC सेक्टर की बाकी बड़ी कंपनियों में श्रीराम फाइनेंस (1.33 लाख करोड़ रुपये), मुथूट फाइनेंस (1.06 लाख करोड़ रुपये), SBI कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज (90,481 करोड़ रुपये) और आदित्य बिड़ला कैपिटल (72,200 करोड़ रुपये) शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें