HDFC AMC Share Price: दिग्गज एसेट मैनेजमेंट कंपनी एचडीएफसी एएमसी (HDFC AMC) पर साइबर सिक्योरिटी से जुड़े एक मामले ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया। 16 मई को साइबर सिक्योरिटी से जुड़ा मामला सामने आने की आहट आज स्टॉक मार्केट मे भी दिखी और इसकी आंच में एसेट मैनेजमेंट कंपनी के शेयर झुलस गए। इसके बारे में कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी थी। अब शेयरों की बात करें तो आज मार्केट में हाहाकार के बीच साइबर सिक्योरिटी से जुड़े मामले ने एचडीएफसी एएमसी के शेयरों को तोड़ दिया और फिलहाल बीएसई पर यह 3.19% की गिरावट के साथ ₹2,617.00 पर है। इंट्रा-डे में फिसलकर यह 3.72% टूटकर ₹2,602.65 तक आ गया था।
