Get App

HDFC Bank में HDFC के विलय से बैंक के शेयरों पर क्या असर होगा?

इस विलय के बाद HDFC के शेयरहोल्डर्स को 2 रुपए फेस वैल्यू वाले HDFC के हर 25 शेयर पर HDFC Bank के 1 रुपए फेस वैल्यू वाले 42 शेयर मिलेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 04, 2022 पर 2:50 PM
HDFC Bank में HDFC के विलय से बैंक के शेयरों पर क्या असर होगा?
HDFC Bank ने रविवार को मार्च तिमाही के अपने आंकड़े जारी किए थे जो काफी दमदार थे

HDFC Bank में HDFC का विलय होने जा रहा है। इस मर्जर के बाद HDFC Bank में HDFC की 41% हिस्सेदारी होगी। इससे HDFC Bank का होमलोन पोर्टफोलियो मजबूत होगा और ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी। सोमवार सुबह विलय के ऐलान के बाद HDFC Bank के शेयर 14.4% और HDFC के शेयरों में 19.6% तेजी आई है।

इस विलय के बाद HDFC के शेयरहोल्डर्स को 2 रुपए फेस वैल्यू वाले HDFC के हर 25 शेयर पर HDFC Bank के 1 रुपए फेस वैल्यू वाले 42 शेयर मिलेंगे।

HDFC Bank ने रविवार को मार्च तिमाही के अपने आंकड़े जारी किए थे। ऐसे में इस बात की भी संभावना है कि आज बैंक के शेयरों में जो तेजी आई है उस पर मार्च तिमाही के जबरदस्त लोन ग्रोथ का भी असर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें