Get App

HDFC ने दिया 6.70% का फेस्टिव होम लोन ऑफर, 31 अक्टूबर तक रहेगा लागू

HDFC ने फेस्टिव सीजन को देखते हुए होम लोन की दरों में कटौती का एलान किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 22, 2021 पर 8:22 AM
HDFC ने  दिया  6.70% का फेस्टिव होम लोन ऑफर, 31 अक्टूबर तक रहेगा लागू

देश की दिग्गज हाउसिंग फाइनेंस कंपनी HDFC ने  फेस्टिव सीजन को देखते हुए होम लोन की दरों में  कटौती का एलान किया है। जिसके तहत  ग्राहक  6.70 फीसदी सालाना की शुरुआती ब्‍याज दर पर होम लोन ले सकेगे।

बतातें चले कि कंपनी की तरफ से दी जाने वाली यह ब्‍याज दरें 20 सितंबर 2021 से लागू हो गईं। यह स्‍पेशल स्‍कीम 31 अक्‍टूबर 2021 तक उपलब्‍ध रहेगी।

HDFC का स्‍पेशल होम लोन ऑफर ग्राहक के क्रेडिट स्‍कोर से लिंक्‍ड होगा। ग्राहक 6.70 फीसदी पर जितना चाहे उतना लोन ले सकता है। बशर्ते उसका क्रेडिट स्‍कोर बेहतर हो। इसके अलावा, इस ऑफर में HDFC ने इम्‍प्‍लॉयमेंट कैटेगरी के आधार पर ब्‍याज दरों का अंतर भी खत्‍म कर दिया है। यानी, आप चाहें सैलरीड या बिजनेसमैन आप अपने क्रेडिट स्‍कोर के आधार पर इस सस्‍ते होम लोन ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। 

HDFC Limited की एमडी रेनू सूद कर्नाड का कहना है कि पिछले कुछ सालों से आवासीय संपत्तियों की कीमतें देश के प्रमुख बाजारों में कमोबेश समान ही रही हैं. वहीं लोगों की आय में बढ़ोत्तरी हुई है। होम लोन ब्याज दरों के रिकॉर्ड निचले स्तर पर होने, प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी सब्सिडी और अन्य कर लाभ मिलने की वजह से आवासों की बिक्री बढ़ने की संभावना है।

गौरतलब है कि एचडीएफसी की तरह ही Kotak Mahindra Bank,PNB, SBI, BoB ने भी होम लोन की ब्याज दरों में कटौती की है। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें