ब्रोकरेज फर्म CLSA को HDFC Bank के शेयर में आगे 28 प्रतिशत तक उछाल की गुंजाइश दिख रही है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग बरकरार रखी है। प्राइस टारगेट ₹1200 प्रति शेयर दिया है। यह क्लोजिंग से 28% ज्यादा है। CLSA का मानना है कि बैंक का शेयर वित्त वर्ष 2027 में 'बाउंस-बैक' करेगा। शेयर 13 जनवरी को फ्लैट लेवल पर है। BSE पर कीमत दिन में 1.2 प्रतिशत तक चढ़कर 947.95 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर 937.25 रुपये पर बंद हुआ।
