HDFC Bank Shares: प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े लेंडर एचडीएफसी बैंक के शेयरों में आज शुरुआती कारोबारी में बिकवाली का दबाव दिखा। मार्च 2026 तिमाही के कारोबारी नतीजे के बाद आज मार्केट खुला तो निवेशकों ने फटाफट मुनाफा निकालना शुरू किया जिससे शेयर दबाव में आए और यह शुरुआती कारोबार में ही 1% से अधिक फिसल गया। वहीं ब्रोकरेजेज के रुझान की बात करें तो इसे कवर करने वाले 47 एनालिस्ट्स में से किसी ने भी किसी ने भी इसे बेचने की सलाह नहीं दी है। आज बीएसई पर यह 0.56% की गिरावट के साथ ₹795.40 (HDFC Bank Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 1.24% टूटकर ₹790.00 तक आ गया था।
