HDFC Bank को दिग्गज ब्रोकरेज ने दी 'Buy' रेटिंग, कहा- 44% रिटर्न के लिए खरीदें, चेक करें टारगेट प्राइस

HDFC Bank Shares: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सिटी (Citi) ने HDFC बैंक के स्टॉक को 2,050 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ 'खरीदने (Buy)' की सलाह दी है। यह इस शेयर में 1,417 रुपये के पिछले बंद भाव से करीब 44 प्रतिशत से अधिक की तेजी आने का संभावना दिखाता है। सिटी के एनालिस्ट्स बैंक की मजबूत और टिकाऊ फ्रेंचाइजी पर दांव लगा रहे हैं

अपडेटेड Feb 20, 2024 पर 8:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मॉर्गन स्टेनली ने HDFC बैंक को 2,110 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है

HDFC Bank Shares: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सिटी (Citi) ने HDFC बैंक के स्टॉक को 2,050 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ 'खरीदने (Buy)' की सलाह दी है। यह इस शेयर में 1,417 रुपये के पिछले बंद भाव से करीब 44 प्रतिशत से अधिक की तेजी आने का संभावना दिखाता है। सिटी के एनालिस्ट्स बैंक की मजबूत और टिकाऊ फ्रेंचाइजी पर दांव लगा रहे हैं और उनका कहना है कि ये भविष्य में बैंक की प्रॉफिट ग्रोथ को बढ़ाने के लिए तैयार है। HDFC बैंक, देश का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक है। इस साल अब तक बैंक के शेयर में 17 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है, जबकि बेंचमार्क सेंसेक्स में 0.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

सिटी के एनालिस्ट्स ने कहा कि HDFC बैंक का लक्ष्य इस समय बेहतर इंक्रीमेंटल लिक्विडिटी डिपॉजिट रेशियो (LDR) और लिक्विडिटी कवरेज रेशियो (LCR) बनाए रखना है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा, “बढ़ी हुई फंडिंग लागत की भरपाई के लिए, कंपनी उधार दरों को उसी के मुताबिक एडजस्ट करने की योजना बना रही है। इसका लक्ष्य नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) और रिटर्न ऑन एसेट्स (RoA) को तय सीमा के भीतर बनाए रखना है।"

एनालिस्ट्स का कहना है कि पेटीएम के हालिया घटनाक्रम से भी बैंक संभावित मौकों को लेकर आशाए बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि HDFC बैंक थर्ड-पार्टी डिस्ट्रीब्यूशन में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए ग्रुप की क्षमताओं का लाभ उठा सकता है।


यह भी पढ़ें- Hot Stocks Today: शॉर्ट-टर्म में चाहिए 18% तक मुनाफा, तो कैस्ट्राल इंडिया सहित इन 3 शेयरों पर लगाए दांव

इससे पहले, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को कारोबार समेटने, अपनी संपत्तियों को ट्रांसफर करने और वैकल्पिक बैंकों की तलाश करने की समय सीमा 15 मार्च तक बढ़ाई थी। इसके बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने मर्चेंट्स पेमेंट्स के निपटान के लिए एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी की थी।

सिटी के एनालिस्ट्स ने कहा कि इसके अलावा, HDB फाइनेंशियल सर्विसेज को लिस्ट कराने की योजना भी अपने तय समयसीमा में पूरा होने की राह पर है। मॉर्गन स्टेनली के विश्लेषकों ने हाल ही में HDFC बैंक को 2,110 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ 'ओवरवेट' रेटिंग दी थी।

Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।