एचडीएफसी बैंक निफ्टी बैंक की रैली को करेगा लीड, टूरिज्म शेयर भी लंबी अवधि में देंगे अच्छा रिटर्न : दिनशॉ ईरानी

दिनशॉ ईरानी की राय ही इस साल बाजार में काफी उथल पुथल देखने को मिलेगी। पिछले तीन साल में बाजार में हमें एकतरफा रैली देखने को मिली है। ऐसी रैली इस साल मुश्किल दिख रही है। दिनशॉ का कहना है कि मांग में कमजोरी के चलते चौथी तिमाही के नतीजों पर दबाव रह सकता है। IT कंपनियों के नतीजों में तनाव नजर आ रहा है

अपडेटेड Apr 22, 2024 पर 11:21 AM
Story continues below Advertisement
दिनशॉ ईरानी की राय ही इस साल बाजार में काफी उथल-पुथल देखने को मिलेगा। पिछले तीन साल में बाजार में हमें एकतरफा रैली देखने को मिली है। ऐसी रैली इस साल मुश्किल दिख रही है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Market outlook: बाजार पर बात करने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़े हैं हेलिओस इंडिया (Helios India) के CEO दिनशॉ ईरानी। इनसे यह समझा गया कि इस चुनावी मौसम में बाजार अब नए हाई की तरफ बढ़ेगा या फिर चुनाव नतीजे आने तक उतार-चढ़ाव का ये दौर कायम रहेगा। दिनशॉ के पास इन्वेस्टिंग में करीब 3 दशक का तजुर्बा है। हेलिओस AMC से पहले दिनशॉ आर्टेमिस एडवाइजर्स (Artemis Advisors) और एलायंस कैपिटल (Alliance Capital) के साथ भी काम कर चुके हैं। दिनशॉ ईरानी 14 साल तक आर्टेमिस एडवाइजर्स के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रहे। 2003-04 के दौरान ये शेयरखान में पोर्टफोलियो मैनेजर रहे। एलायंस कैपिटल में 3 साल तक वाइस प्रेसिडेंट रहे। दिनशॉ सन एंड सी एमएफ और लॉएड सिक्योरिटीज में भी रहे हैं। आइये जानते हैं कि मौजूदा बाजार में उनकी क्या रणनीति है।

    इस साल बाजार में रहेगी काफी उथल-पुथल

    दिनशॉ ईरानी की राय ही इस साल बाजार में काफी उथल पुथल देखने को मिलेगा। पिछले तीन साल में बाजार में हमें एकतरफा रैली देखने को मिली है। ऐसी रैली इस साल मुश्किल दिख रही है। उन्होंने अपनी बात साफ करते हुए कहा कि ये नजरिया इमीडिएट शॉर्ट टर्म या कैलेंडर ईयर 2024 के लिए है। लॉन्ग टर्म के लिए नहीं।


    महंगे शेयरों से बाहर निकलें

    दिनशॉ का कहना है कि मांग में कमजोरी के चलते चौथी तिमाही के नतीजों पर दबाव रह सकता है। IT कंपनियों के नतीजों में तनाव नजर आ रहा है। इसके अलावा इलेक्शन के समय आमतौर पर बाजार वोलेटाइल रहता है। क्रूड भी तेजी में है। अमेरिका में दरों में जल्द कटौती की संभावना नहीं है। इस बीच मध्य-पूर्व में नया संकट पैदा हो गया है। ऐसे में बाजार में हमें काफी सेलेक्टिव रहना होगा। जहां पर वैल्यूएशन महंगा है और ग्रोथ नहीं आ रही है ऐसे सेक्टरों से आपको बाहर निकलना चाहिए।

    HDFC BANK के वैल्युएशन बेहद आकर्षक

    एचडीएफसी बैंक पर बात करते हुए दिनशॉ ने कहा कि आगे बैंक निफ्टी की तेजी में एचडीएफसी बैंक लीड करता दिखेगा। डिपॉजिटव और NIMs को लेकर बैंक चिंताएं घटी हैं। HDFC BANK के वैल्युएशन बेहद आकर्षक हैं। HDFC BANK में निवेश फायदेमंद हो सकता है।

    Big stocks : बर्जर पेंट और हिदुस्तान कॉपर में देखने की मिल सकती है तेजी, GSPL पर दिखेगा दबाव : अनुज सिंघल

    IT शेयरों के वैल्युएशन आकर्षक नहीं

    IT सेक्टर में खास कुछ नहीं बदला है। IT शेयरों के वैल्युएशन आकर्षक नहीं है। इनसे दूर रहें। रेट कट में देरी की आशंका से IT की मुश्किलें बढ़ीं हैं। रेट कट पहले अमेरिका में होगा। भारत में पहले रेट कट नहीं होगा। इस बातचीत में दिनशॉ ने कहा कि उनको PSU और PSU बैंक और पावर स्पेस पसंद है। टूरिज्म शेयर भी लंबी अवधि के नजरिए से अच्छे लग रहे हैं।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।