Hemant Surgical IPO Listing: मेडिकल इक्विपमेंट्स और डिस्पोजेबल्स के कारोबार से जुड़ी दिग्गज एसएमई हेमंत सर्जिकल (Hemant Surgical) के शेयरों की आज मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में शानदार एंट्री हुई। आईपीओ निवेशकों को यह शेयर 90 रुपये के भाव पर जारी हुआ था और आज मार्केट में इसकी एंट्री 171 रुपये के भाव पर हुई यानी कि निवेशकों को 90 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला। इसके बाद भी शेयरों की तेजी नहीं थमी और दिन के आखिरी में यह बीएसई पर 179.55 रुपये के अपर सर्किट पर बंद हुआ यानी कि शुरुआती खरीदारी-बिक्री के बाद मार्केट में कोई सेलर्स ही नहीं बचा।
Hemant Surgical IPO की डिटेल्स
हेमंत सर्जिकल का 25 करोड़ रुपये सब्सक्रिप्शन के लिए 24 मई से 26 मई के बीच खुला था। इस इश्यू के लिए 85-90 रुपये का प्राइस बैंड और 1600 शेयरों का लॉट फिक्स था। यह इश्यू ओवरऑल 139.70 गुना सब्सक्राइब हुआ था जिसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) का हिस्सा 41.05 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 203.26 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 158.73 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
इस इश्यू के तहत 27.60 लाख नए इक्विटी शेयर जारी हुए हैं और इनकी लिस्टिंग बीएसई एसएमई पर हुई है। नए शेयरों को जारी कर जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी अतिरिक्त प्लांट और मशीनरी को लगाने पर खर्च करेगी। इसके अलावा इन पैसों का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और आईपीओ के खर्च को चुकाने में किया होगा।
Hemant Surgical के बारे में डिटेल्स
हेमंत सर्जिकल मेडिकल इक्विपमेंट और डिस्पोजेबल्स के कारोबार में है। यह जिन प्रोडक्ट्स को अपने एसेंबली यूनिट्स में प्रोसेस करती है, उन्हें जापान, चीन, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया से आयात करती है। यह कंपनी रेनल केयर, कार्डियोवस्कुलर और सांस से जुड़ी बीमारियों, क्रिटिकल केयर और रेडियोलॉजी और सर्जिकल डिस्पोजेबल्स से जुड़े इक्विपमेंट्स और डिस्पोजेबल्स ऑफर करती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो इसका मुनाफा लगातार बढ़ातार बढ़ा है। वित्त वर्ष 2021 में 1.14 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल हुआ था। इसके बाद अगले वित्त वर्ष 2022 में यह बढ़कर 4.61 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 2022-23 में यह और भी ऊपर चढ़कर 7.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।