Get App

Hero के चेयरमैन की 50 करोड़ की संपत्ति ED के कब्जे में, खुलासे पर ढह गए शेयर

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने आज दोपहिया गाड़ियां बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के सीएमडी और चेयरमैन पवन कांत मुंजाल को तगड़ा झटका दिया है। इसका असर हीरो के शेयरों पर भी दिख रहा है। ईडी ने पवन की करीब 24.95 करोड़ रुपये की तीन अचल संपत्तियों को कुर्क कर दिया है। इसके अलावा जब्ती भी हुई हैं। जानिए क्या है पूरा मामला

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 10, 2023 पर 4:22 PM
Hero के चेयरमैन की 50 करोड़ की संपत्ति ED के कब्जे में, खुलासे पर ढह गए शेयर
केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने आज Hero Motocorp के चेयरमैन पवन कांत की दिल्ली में स्थित तीन अचल संपत्तियों को कुर्क कर दिया है। इनकी वैल्यू करीब 24.95 करोड़ रुपये है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने आज दोपहिया गाड़ियां बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के सीएमडी और चेयरमैन पवन कांत मुंजाल को तगड़ा झटका दिया है। इसका असर हीरो के शेयरों पर भी दिख रहा है। ईडी ने पवन की करीब 24.95 करोड़ रुपये की तीन अचल संपत्तियों को कुर्क कर दिया है। इसके अलावा जब्ती भी हुई हैं। ईडी की इस कार्रवाई के चलते स्टॉक मार्केट में हीरो के शेयर भी कांप रहे हैं और इंट्रा-डे में बीएसई पर 2 फीसदी से अधिक टूट गया। बीएसई पर आज यह 2.03 फीसदी की गिरावट के साथ 3109.35 रुपये के भाव (Hero Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 2.47 फीसदी टूटकर 3095.30 रुपये तक लुढ़क गया था।

ED ने किस मामले में की है कार्रवाई

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने आज हीरो के चेयरमैन पवन कांत की दिल्ली में स्थित तीन अचल संपत्तियों को कुर्क कर दिया है। इनकी वैल्यू करीब 24.95 करोड़ रुपये है। इसके अलावा कुछ संपत्तियों को जब्त किया है और कुर्की के साथ मिलाकर करीब 50 करोड़ रुपये का झटका हीरो के चैयरमैन को लगा है। ED ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। ट्वीट के मुताबिक यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी एक जांच में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002 के प्रावधानों के तहत हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें