Stocks in Focus: दो कंपनियों से जुड़े बड़े ऑर्डर की खबरें बाजार में हलचल बढ़ा सकती हैं। इंफ्रा और कंस्ट्रक्शन सेक्टर के ये अपडेट निवेशकों के लिए अहम संकेत दे रहे हैं। ऑर्डर बुक मजबूत होने से आगे ग्रोथ की उम्मीद भी बढ़ी है। ऐसे में इन स्टॉक्स पर बाजार की खास नजर रह सकती है।
इंफ्रा कंपनी HG Infra Engineering Ltd ने सोमवार, 13 अप्रैल को बताया कि उसे Mirzapur Thermal Energy (UP) Private Limited से ₹519.33 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर उत्तर प्रदेश में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जुड़ा है, जिसमें अर्थवर्क, ब्रिज, स्टेशन बिल्डिंग और P-way जैसे सिविल काम शामिल हैं। यह प्रोजेक्ट मिर्जापुर में 2x800 मेगावाट के थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए किया जाएगा और इसे 18 महीने में पूरा किया जाना है।
इससे पहले फरवरी में कंपनी को NHAI से ओडिशा में ₹1,827.33 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर मिला था। इसमें 40.33 किमी लंबी छह लेन सड़क बनाई जानी है। सोमवार को कंपनी का शेयर ₹553.90 पर बंद हुआ, जो 1.59% की बढ़त के साथ रहा।
बिल्डिंग मैटेरियल्स कंपनी Arisinfra Solutions Limited ने सोमवार, 13 अप्रैल को बताया कि उसने Capacit’e Infraprojects Limited के साथ एक MoU साइन किया है। इस समझौते के तहत कंपनी कम से कम ₹800 करोड़ के निर्माण और बिल्डिंग मटेरियल्स की सप्लाई करेगी। यह सप्लाई Capacit’e और उसकी सब्सिडियरी या सहयोगी कंपनियों के इंफ्रास्ट्रक्चर, कमर्शियल और रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स के लिए होगी। यह एग्रीमेंट 5 साल (60 महीने) के लिए वैध रहेगा।
कंपनी ने यब भी बताया कि वह अपनी सब्सिडियरी ArisUnitern RE Solutions Private Limited के साथ मर्जर की प्रक्रिया भी आगे बढ़ा रही है, जिसे 18 मार्च 2026 को मंजूरी दी गई थी। यह मर्जर 1 अप्रैल 2026 से लागू माना जाएगा। सोमवार को कंपनी का शेयर NSE पर ₹114.50 पर बंद हुआ, जो 1.16% की बढ़त के साथ रहा।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।