Hi-Tech Pipes Share: हाई-टेक पाइप्स लिमिटेड ने आज 7 अक्टूबर को अपना क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट यानी QIP इश्यू लॉन्च कर दिया है। स्टील पाइप बनाने वाली इस कंपनी ने QIP के लिए 194.98 रुपये का फ्लोर प्राइस तय किया है। इस बीच आज कंपनी के शेयरों में 4.16 फीसदी की शानदार तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 197.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 3486 करोड़ रुपये हो गया है।
